HMD बार्बी फोन की कीमत और उपलब्धता
HMD बार्बी फोन की भारत में कीमत 7,999 रुपये है। क्योंकि ये बार्बी फ्रेंचाइजी के साथ एक साझेदारी के तहत बनाया गया है। इसलिए इसमें पीछे की तरफ एक बार्बी ब्रांडिंग है। ग्राहक इसे HMD की इंडिया वेबसाइट से खरीद सकते हैं। फोन केवल पिंक कलर में आता है।
HMD बार्बी फोन स्पेसिफिकेशन
HMD बार्बी फोन में दो स्क्रीन हैं। अंदर मौजूद डिस्प्ले 2.8 इंच का QVGA पैनल है, जबकि बाहर 1,77 इंच का डिस्प्ले लगा है। फोन में यूनिसॉक T107 प्रोसेसर लगाया गया है। 64एमबी रैम और स्टोरेज 128 एमबी मिलता है। 32 जीबी तक एसडी कार्ड इसमें लगा सकते हैं। डुअल सिम का ऑप्शन मिल जाता है और नेटवर्क सपोर्ट GSM, WCDMA, LTE Cat1 का है। फोन वीजीए कैमरा दिया गया है।
![]()
