डोनाल्डट्रंप ने अब वेनेजुएला के खिलाफ हमला बोलने की पूरी तैयारी कर ली है और युद्ध का ऐलान भी कर दिया है और ट्रंप के आगे अमेरिकी संसद पूरी तरीके से आ रही है क्योंकि कानून और संविधान उन्हें युद्ध का ऐलान करने की इजाजत नहीं देता। लेकिन डोनाल्डट्रंप अमेरिका के संविधान को कुचलकर वेनेजुएला पर हमला करने का ऐलान कर चुके हैं। अब ऐसे में सवाल उठ रहा है कि क्या वाकई में वेनेजुएला में ड्रग्स को लेकर डोनाल्डट्रंपएक्शन ले रहे हैं या फिर वहां के राष्ट्रपति से जो तानानी चल रही है ट्रंप की उनका तख्तापलट करवाने के लिए ट्रंप ने यह कदम उठाया। ट्रंप ने कहा कि उन्होंने वेनेजुएला में आने-जाने वाले सभी ‘प्रतिबंधित तेल टैंकरों’ की नाकेबंदी का आदेश दिया है। इस कदम से दक्षिण अमेरिकी देश के नेता निकोलसमादुरो पर दबाव और बढ़ गया है तथा इसका उद्देश्य वेनेजुएला की अर्थव्यवस्था को और कमजोर करना प्रतीत होता है। यह घोषणा उस घटना के एक सप्ताह बाद आई है, जब अमेरिकी बलों ने वेनेजुएला के तट के पास एक तेल टैंकर जब्त किया था। यह असामान्य कार्रवाई क्षेत्र में अमेरिकी सैन्य जमावड़े के बाद की गई थी। मंगलवार रात को सोशल मीडिया पर नाकेबंदी की घोषणा करते हुए ट्रंप ने आरोप लगाया कि वेनेजुएला तेल का इस्तेमाल मादक पदार्थों की तस्करी और अन्य अपराधों के वित्तपोषण के लिए कर रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि अमेरिका सैन्य दबाव तब तक बढ़ाता रहेगा, जब तक वेनेजुएला अमेरिका को उसका तेल, ज़मीन और संपत्तियां लौटा नहीं देता।
अगर डोनाल्डट्रंप अमेरिका की तरफ से युद्ध छेड़ देते हैं तो क्या वो उसके तेल के भंडार पे आसानी से कब्जा कर लेंगे? वेनेजुएला इतना कमजोर है कि सब मुमकिन हो पाएगा। यही तो दिक्कत है कि वेनेजुएला कमजोर है और कमजोर के पास इस वक्त पेट्रोलियम और नेचुरल गैस नहीं होना चाहिए। वो सिर्फ ताकतवर के पास होना चाहिए। वेनेजुएला का आखिरी सहारा यह है कि उसने रूस से मदद मांगी है। नेजुएला के राष्ट्रपति यह बात जोरों शोरों से उठा रहे हैं कि डोनाल्डट्रंपड्रग्स का बहाना बना रहे हैं। उनका असली मकसद है यहां सत्ता परिवर्तन करवाना, तख्ता पलट करवाना या फिर यहां के जो खनिज पदार्थ हैं उन पर कब्जा करना।
September 20, 2026
sangamshapath Comments Off on MS NOW, CNN और Politico की व्हाइट हाउस में एंट्री बैन, फेक न्यूज का आरोप लगाकर ट्रंप ने रिपोर्टर को रोका
MSNBC ने शनिवार को कहा कि उसके पत्रकारों को व्हाइट हाउस में जाने से रोक दिया...