एक अन्य पोस्ट, जिसमें प्रधानमंत्री मोदी ने राष्ट्रपति पुतिन का दिल्ली में स्वागत किया था, को भी काफी लोकप्रियता मिली और यह 10.6 मिलियन उपयोगकर्ताओं तक पहुंची और इसे 214,000 लाइक मिले।इस पोस्ट में प्रधानमंत्री मोदी ने लिखा अपने मित्र, राष्ट्रपति पुतिन का भारत में स्वागत करते हुए मुझे बहुत खुशी हो रही है। आज शाम और कल हमारी बातचीत का इंतजार रहेगा। भारत-रूस की दोस्ती एक समय-सिद्ध मित्रता है जिससे हमारे लोगों को बहुत लाभ हुआ है। इसके अलावा, राम मंदिर ध्वजारोहण समारोह पर पीएम मोदी की पोस्ट और नेत्रहीन महिला क्रिकेट टीम को दिए गए उनके बधाई संदेश को भी काफी ध्यान मिला, जिन्हें क्रमशः 140,000 और 147,000 लाइक मिले। इन पोस्ट को क्रमशः 31 लाख और 55 लाख उपयोगकर्ताओं ने देखा, जो इनकी व्यापक सहभागिता को दर्शाता है।
प्रधानमंत्री मोदी ने ध्वजारोहण समारोह पर लिखा श्री राम जन्मभूमि मंदिर में धर्म ध्वजारोहण उत्सव देखना भारत और विश्व के करोड़ों लोगों के लिए एक ऐसा क्षण है जिसका वे बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। अयोध्या में इतिहास रचा गया है और यह हमें प्रभु श्री राम द्वारा दिखाए गए मार्ग पर चलने के लिए और भी अधिक प्रेरित करता है।
![]()
