ज्ञात हो कि, मियांवाकी पौधारोपण स्थल पर ड्रिप इरीगेशन की सुविधा मौजूद है, जिसमे पौधो की निरंतर सिचाई स्वतः होती रहती है। इस पौधारोपण कार्यक्रम में श्री शिव कुमार, मुख्य पर्यावरण प्रबन्धक के साथ अन्य अधिकारीगण एवं कर्मचारीगण शामिल हुए एवं सभी के द्वारा पौधारोपण किया गया।
इस दौरान पर्यावरण के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए मुख्य पर्यावरण प्रबन्धक/उत्तर मध्य रेलवे ने अपने आसपास और अधिक वृक्षो को लगाने एवं उनकी देखभाल करने, अपने कार्यस्थल, अपने घर एवं अपने आसपास के स्थान को स्वच्छ एवं साफ सुथरा करने और स्वच्छता बनाए रखने का निवेदन किया। उपरोक्त कार्यक्रम मुख्य पर्यावरण प्रबन्धक के मार्गदर्शन में विभिन्न पर्यवेक्षकों एवं हॉर्टिकल्चर कर्मियों एवं सफाई कर्मियों द्वारा सम्पन्न किया गया
![]()
