ज्ञात हो की आर्ट ऑफ़ लिविंग संस्था के संस्थापक श्री श्री रविशंकर हैं | इस संस्था के 192 से अधिक देशों में केंद्र हैं । वर्तमान समय में संघर्ष और चुनौतियों से भरे जीवन में तनाव और अवसाद से मुक्त होकर खुश रहकर जीवन जीने की कला का नाम ही आर्ट ऑफ लिविंग है । आर्ट ऑफ लिविंग रेलव के कर्मचारियों को तनाव और चिंता से मुक्त होकर जीने की कला के लिए सिखाती है । आर्ट ऑफ़ लिविंग संस्था के प्रयास से संयुक्त राष्ट्र संघ द्वारा वर्ष 2024 से 21 दिसंबर को विश्व ध्यान दिवस घोषित किया गया है ।
दिनांक 17.12.2025 को आर्ट ऑफ लिविंग की शिक्षिका, श्रीमती रुपाली जैन एवं आर्ट ऑफ लिविंग की शिक्षिका व प्रयागराज मण्डल के महिला कल्याण समिति की उपाध्यक्षा श्रीमती तरुणा प्रकाश के नेतृत्व में उत्तर मध्य रेलवे द्वारा संचालित बाल वाटिका में 50 से अधिक बच्चों एवं शिक्षकों को भी मेडिटेशन का अभ्यास कराया गया । यह मेडिटेशन कार्यक्रम बच्चों को तनाव मुक्त होकर शिक्षा ग्रहण करने में सहायक होगा ।
![]()
