![]()
भूमि क्षरण सुधार में पारिस्थितिकी तंत्र की भूमिका विषय पर आधारित प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन
भा.वा.अ.शि.प. – पारिस्थितिक पुनर्स्थापन केन्द्र, प्रयागराज द्वारा सतत भूमि प्रबंधन उत्कृष्ठता केन्द्र, देहरादून से प्रायोजित “पारिस्थितिकी तंत्र आधारित दृष्टिकोणों के माध्यम से भूमि क्षरण तटस्थता” विषय पर चल रहे तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन दिनांक 18.12.2025 को किया गया। कार्यक्रम के समापन दिवस में सर्वेक्षण सत्र के अंतर्गत केन्द्र द्वारा स्थापित वन क्षेत्र एवं गढ़वा किला, शंकरगढ़ क्षेत्र भ्रमण कराया गया। समापन सत्र में केन्द्र प्रमुख डॉ. संजय सिंह ने कार्यक्रम के प्रथम एवं द्वितीय दिवस में विषय विशेषज्ञ द्वारा प्रस्तुत किए गए व्याख्यानों की सराहना करते हुए उपस्थित प्रतिभागियों के साथ कार्यक्रम विषय पर विस्तृत चर्चा किया तथा उनकी प्रतिक्रियाओ से अवगत कराया गया। कार्यक्रम के अन्त में सीओई -एसएलएम, देहरादून के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. मनीष कुमार सिंह एवं केन्द्र की वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. अनीता तोमर, आलोक यादव द्वारा प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का सफल संचालन केन्द्र की वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं आयोजन सचिव, डॉ. अनुभा श्रीवास्तव द्वारा किया गया। कार्यक्रम में केन्द्र के अधिकारी एवं कर्मचारी आदि उपस्थित रहे।
