आलू मटर की सब्जी बनाने की रेसिपी
– सबसे पहले आप उबले आलू को छील लें।
– अगर आपको इसकी सब्जी जल्दी बनाना है, तो मटर को उबाल लें।
– अब आलू को बीच से काटकर तेल में गोल्डन ब्राउन फ्राई कर लें।
– इसके बाद प्लेट में निकालर पैन में 2 चम्मच तेल डालकर गर्म होने दें।
– तेल गर्म होने के बाद इसमें जीरा, अजवाइन और एक चुटकी हींग डालकर भूनें।
– जब यह सब भून जाए, तो इसमें प्याज, हरी मिर्च और बारीक कटा हुआ अदरक डालें।
– 2-3 मिनट तक इसे चलाएं और सभी चीजों को सुनहरा होने तक भूनें।
– अब इसमें आलू और हरी मटर को डालें और स्वादनुसार नमक डालकर ढक दें।
– 5 मिनट के बाद सब्जी मसाला और हल्दी पाउडर डालें।
– मटर पक जाने के बाद ऊपर से काली मिर्च पाउडर डालें और 5 मिनट ढककर और पकाएं।
– अब आप खूब सारा हरा धनिया डालें और गैस बंद कर दें।
– इसको आप पूड़ी के साथ ही गर्मा-गर्म खाएं।
![]()
