‘डॉन’ अखबार की खबर के अनुसार, पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में एक कार्यक्रम में शरीफ ने सेना प्रमुख असीम मुनीर के नेतृत्व की भी सराहना की। खबर में कहा गया कि अमेरिका-चीन आर्थिक और सुरक्षा समीक्षा आयोग की रिपोर्ट में भारत-पाकिस्तान विवाद और चीनी हथियारों के इस्तेमाल के बारे में बात की गई है। उधर, बीजिंग में चीनी विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता माओ निंग ने इस रिपोर्ट को ‘गलत जानकारी’ बताकर खारिज कर दिया।माओ ने संवाददाताओं के एक सवाल का जवाब देते हुए कहा, यह तथाकथित आयोग जिसका आपने ज़िक्र किया, चीन के खिलाफ़ सोच रखता है और इसकी कोई विश्वसनीयता नहीं है।
![]()
