लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती का आयोजन

आज समाजवादी पार्टी कानपुर ग्रामीण कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम

 

कानपुर, आज समाजवादी पार्टी कानपुर ग्रामीण कार्यालय में जिला अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक मुनीन्द्र शुक्ला की अध्यक्षता में देश के महान स्वतंत्रता सेनानी और लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती तथा समाजवादी विचारधारा के प्रखर प्रवक्ता, शिक्षाविद् एवं स्वतंत्रता आंदोलन के अग्रदूत आचार्य नरेंद्र देव जी की जयंती बड़े ही धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाई गई।कार्यक्रम का संचालन जिला महासचिव जितेन्द्र कटियार ने किया।इस अवसर पर दोनों महान विभूतियों के जीवन,विचारों और देश के निर्माण में उनके योगदान पर उपस्थित कार्यकर्ताओं ने अपने विचार व्यक्त किए।कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित रहे मगन सिंह भदौरिया (जिला उपाध्यक्ष),
किशनलाल गौतम (जिला उपाध्यक्ष),हरिप्रसाद कुशवाहा (कार्यालय प्रभारी, कानपुर ग्रामीण),अर्चना रावल (जिला अध्यक्ष, महिला सभा कानपुर ग्रामीण),महिमा शर्मा (राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, मजदूर सभा),रीता जितेन्द्र बहादुर सिंह,दिलीप प्रजापति (जिला सचिव),कर्मवीर यादव (जिला सचिव),शिवकुमार शाहू (जिला सचिव),
योगेश मिश्रा (प्रमुख महासचिव, बिठूर विधान सभा),
संतोष यादव (विधान सभा अध्यक्ष, महाराजपुर शहरी),दुल्लर शुक्ला (महासचिव, बिठूर विधान सभा),मो० इजराइल, आदर्श द्विवेदी उर्फ विभु (सभासद, बिठूर टाउन एरिया),
कपूर सविता, राजू अवस्थी, वीरेन्द्र पटेल, नीरज उत्तम,राजकुमार निषाद, मुकेश कुमार, हिरेंद्र सिंह सेंगर (एडवोकेट), अभिषेक कटियार सहित अनेक समाजवादी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Loading

Related posts