प्रा. विद्यालय महेरा में समय से नही आते शिक्षक, ग्रामीणों में आक्रोश

ग्राम प्रधान व अभिवावकों ने उच्चाधिकारियों से की शिकायत

लालापुर, प्रयागराज। क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय महेरा में शिक्षकों के देरी से आने के कारण ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। एक तरफ सरकार द्वारा बच्चों के पठन पाठन कार्य के लाखों रुपए खर्च किया जाता है तो वहीं दूसरी तरफ विद्यालय में नियुक्त शिक्षक देरी से आकर विद्यालय में टाइम पास करते हैं।सोमवार को लालापुर क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय महेरा में छोटे छोटे बच्चे शिक्षकों का इंतजार करते हुए गेट पकड़ कर घण्टो खड़े रहे…….पूंछे जाने पर बताया कि मास्टर साहब देर से आते हैं, इसलिए जब स्कूल खुलेगा तब अंदर जाकर बैठेंगे। इस संबंध में ग्रामीणों का कहना है कि विद्यालय में रोज का यही हाल है, समय से शिक्षक नहीं आते हैं,जिससे बच्चों की पढ़ाई प्रभावित होती है……।इस संबंध ग्राम प्रधान महेरा ने बताया कि शिक्षकों के लापरवाही और गैर जिम्मेदाराना रवैये से ग्रामीणों में भारी आक्रोश व्याप्त है, जिसकी शिकायत उच्चाधिकारियों से की जा चुकी है।अब देखना ये है कि क्या संबंधित अधिकारी उक्त प्रकरण में क्या कार्रवाई करते हैं।सरकार द्वारा शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए कोई कोर कसर नहीं छोड़ा जा रहा लेकिन शिक्षा विभाग में तैनात प्राथमिक विद्यालय महेरा के अध्यापक सरकार के उम्मीदों को पलीता लगा रहे हैं।इस संबंध में एबीएसए जसरा का कहना है कि शिकायत मिली है, जांच करते हुए संबंधित के खिलाफ कार्यवाही की जाएगी।

Loading

Related posts