पीड़ित परिजनों से मिलकर जिलाध्यक्ष गंगापार ने ढांढस बंधाया

प्रयागराज।धूमनगंज थाना क्षेत्र के नीम सराय मुंडेरा निवासी रवीन्द्र कुमार सोनकर की मुंडेरा चुंगी पेट्रोल पंप के पास दूसरे समुदाय के कुछ लोगों से पुरानी रंजिश को लेकर मारपीट हो गई जहां ईंट व पत्थर से हमला कर रवीन्द्र की हत्या कर दी गई घटना की जानकारी पर बुधवार को भारतीय जनता पार्टी की गंगापार जिलाध्यक्ष निर्मला पासवान ने रवीन्द्र के घर पहुंच कर उनके परिजनों से मुलाकात की और उन्हें ढांढस बंधाया तथा हर सम्भव मदद का आश्वासन दिया जिलाध्यक्ष निर्मला पासवान ने पुलिस आयुक्त जोगेन्द्र कुमार से फोन पर वार्ता कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की बात कहीं उन्होंने कहा कि किसी कीमत पर घटना में शामिल कोई भी दोषी बचने न पाए दोषियों को कड़ी सजा दी जाय। जिला मीडिया प्रभारी उमेश तिवारी ने यह जानकारी दी है।

Loading

Related posts