गोरखपुर, 18 अक्टूबर, 2025ः भारतीय रेल पर 02 अक्टूबर से 31 अक्टूबर, 2025 तक चलाये जा रहे स्वच्छता अभियान के अन्तर्गत 18 अक्टूबर, 2025 को मुख्यालय गोरखपुर, लखनऊ, वाराणसी एवं इज्जतनगर मंडल के प्रमुख स्टेशनों पर स्वच्छता अभियान चलाया गया एवं कार्यालयों, प्रतीक्षालयों, स्टेशन परिसरों की सफाई की गई। इस दौरान स्वच्छता संबंधी नारे, पोस्टर एवं बैनर के माध्यम जन जागरूकता रैली निकाली गई। 18 अक्टूबर, 2025 को लखनऊ मंडल के प्रमुख स्टेशनों पर स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस अभियान के अंतर्गत स्टेशनों पर कार्यरत स्वास्थ्य निरीक्षकों ने संविदा कर्मचारियों एवं रेलवे कर्मचारियों के साथ जन जागरूकता रैली निकाली। इस दौरान स्टेशनों, कॉलोनियों, अस्पतालों, डिपो, पटरियों एवं अन्य क्षेत्रों में सफाई की गई।
वाराणसी मंडल के प्रमुख स्टेशनों पर स्वच्छता अभियान चलाया गया। स्वास्थ्य निरीक्षकों द्वारा स्टेशन पर कार्यरत संविदा कर्मचारियों एवं रेल कर्मचारियों के साथ स्वच्छता संबंधी नारे, पोस्टर एवं बैनर के माध्यम से जन जागरूकता रैली निकालकर यात्रियों एवं कर्मचारियों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया। इज्जतनगर मंडल के प्रमुख स्टेशनों पर स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस दौरान प्लेटफार्मों, प्रतीक्षालयों की सफाई की गई। कूड़ेदानों को नियमित रूप से खाली कर सफाई की गई एवं ट्रेक के दोनों किनारों की सफाई की गई। स्वच्छता सुनिश्चित करने के लिए नाली के किनारों पर चूना और कीटाणुनाशक पाउडर डाला गया।
September 20, 2026
sangamshapath Comments Off on भारतीय रेलवे ने सुरक्षा, कनेक्टिविटी और आधुनिक रेल बुनियादी ढांचे को मजबूत करने की दिशा में कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं को मंजूरी दी
भारतीय रेलवे ने दक्षिण तट रेलवे के 73 किलोमीटर लंबे सवलियापुरम-गुंटूर खंड पर इलेक्ट्रिक ट्रैक्शन सिस्टम...
September 20, 2026
sangamshapath Comments Off on भारतीय रेलवे में पहली बार: कानपुर लोको शेड ने ट्रेन के इंजन को नमी और बारिश से बचाने के लिए लगाया खास ‘डीह्यूमिडिफायर’
भारतीय रेलवे के उत्तर मध्य रेलवे) अंतर्गत आने वाले इलेक्ट्रिक लोको शेड (ELS), कानपुर ने रेलवे...