![]()
बच्चों ने बनाई रंगोली,जलाये दिए और मनाई दिवाली
लालापुर, प्रयागराज। उच्च प्राथमिक विद्यालय सुजौना जसरा प्रयागराज में शनिवार को धनतेरस पर्व पर बच्चों ने विविध प्रकार की रंगोली बनाई,दिए जलाए और लक्ष्मी गणेश की पूजा किया। शनिवार को विद्यालय में दीपावली के पहले अंतिम शैक्षणिक कार्य दिवस था। बच्चों ने दीपावली से संबंधित आकर्षक रंगोली बनाई। विद्यालय के प्रधानाध्यापक श्यामाकांत द्विवेदी ने कहा कि दीपावली स्नेह, उल्लास और भाई चारे का पर्व है जिसे हम सभी हर्ष और उल्लास से मनाते हैं। उन्होंने बच्चों के प्रयासों की सराहना किया।इस अवसर पर उन्होंने रसोइयों को दीपावली का उपहार प्रदान किया और सबको सुरक्षित दीपावली उत्सव मनाने की बधाई दिया।इस अवसर पर विद्यालय के भारतेन्द्र त्रिपाठी, सुनील कुमार शुक्ल, इरफ़ान अहमद,नाज़िया सुल्ताना, जितेन्द्र कुमार शर्मा, आशीष कुमार गुप्ता, राकेश कुमार,पूनम तिवारी, पंकज कुमार गुप्ता आदि लोग उपस्थित रहे।
