वास्तु शास्त्र के अनुसार, कमरे के अंदर रंगोली कभी भी नहीं बनानी चाहिए। इसके अलावा, बेडरूम में भी रंगोली नहीं बनानी चाहिए। इसे आप घर के मुख्य द्वार के अंदर वाले जगह पर बनाएं। वहीं, बाथरुम के आसपास रंगोली बनाने से बचना चाहिए। घर के कोने में रंगोली नहीं बनाएं।
कहां पर बना सकते हैं रंगोली
आपको बता दें कि, गलत स्थान पर रंगोली बनाने से वास्तु दोष का खतरा रहता है। ऐसा करने से घर में नेगेटिव एनर्जी आने का खतरा बढ़ जाता है। वास्तु के मुताबिक, आप रंगोली के मुख्य द्वार और आंगन में रंगोली को बना सकते है। इन जगहों पर रंगोली बनाने से पॉजिटिव एनर्जी घर में चारों तरफ फैली रहती है। इसके अलावा, रंगोली में कभी भी किसी देवी-देवता की आकृति नहीं बनानी चाहिए। इस दिन आप फूल-पत्तियां या फिर स्वास्तिक वाली रंगोली बना सकते हैं, यह काफी शुभ होती है, जिससे घर में सुख और समृद्धि आती है।
![]()
