बच्चों एवं अभिभावकों द्वारा नवरात्री स्पेशल मेँ गरबा डांस का आयोजन किया गया

प्रयागराज|अशोकनगर मे भाविनी वेलफेयर सोसाइटी के अंतर्गत संचालितभाविनी डे केयर सेंटर  के तत्वाधान मेँ स्पेशल टीचर्स,बच्चों एवं अभिभावकों द्वारा नवरात्री स्पेशल मेँ गरबा डांस का आयोजन किया गया l इस अवसर पर संस्था की सचिव पूनम सिंह एवं उप सचिव रूचि राय जी ने उपस्थित होकर माँ भाविनी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पूजा अर्चना की l संस्था की सचिव पूनम सिंह ने माँ भाविनी से सभी के लिए स्वास्थ्य रहने और उन्नति के लिए दुआ मांगी l देवी गीत के साथ सभी बच्चों और अभिभावकों द्वारा डांडिया भी खेली गईं l सभी स्पेशल बच्चों ने उत्साह पूर्वक कार्यक्रम मेँ प्रतिभाग किया l संस्था की सचिव द्वारा प्रसाद वितरण भी किया गया l

Loading

Related posts