रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने दिल्ली में ब्राजील के उपराष्ट्रपति के साथ द्विपक्षीय वार्ता की

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बुधवार को यहां ब्राजील के उपराष्ट्रपति गेराल्डो अल्कमिन से द्विपक्षीय वार्ता की। इस दौरान दोनों नेताओं ने रक्षा उपकरणों के सह-विकास और सह-उत्पादन के अवसर तलाशने सहित अन्य ‘‘प्राथमिकता वाले क्षेत्रों’’ की पहचान की।

बैठक के दौरान ब्राजील के रक्षा मंत्री जोस मुसियो मोंटेइरो फिल्हो भी मौजूद थे। भारत और ब्राजील के बीच रणनीतिक साझेदारी है। रक्षा मंत्रालय ने कहा कि सिंह ने नयी दिल्ली में ब्राजील के उपराष्ट्रपति के साथ बैठक की।

मंत्रालय ने एक बयान में कहा, ‘‘नेताओं ने संयुक्त अभ्यास और प्रशिक्षण यात्राओं सहित सैन्य आदान-प्रदान पर ध्यान केंद्रित करते हुए रक्षा सहयोग को आगे बढ़ाने की अपनी साझा प्रतिबद्धता की पुष्टि की।’’ उन्होंने मौजूदा रक्षा-संबंधी पहलों की प्रगति की समीक्षा भी की।

Loading

Related posts