ज्ञात हो कि रेलवे ट्रैक के ऊपर 25,000 वोल्ट की उच्च वोल्टेज की विद्युत धारा प्रवाहित रहती है। पतंग उड़ाने के दौरान यदि मांझा या डोर इस विद्युत तार से संपर्क में आती है तो गंभीर विद्युत दुर्घटना होने का खतरा रहता है, जिससे न केवल पतंग उड़ाने वाले की जान को खतरा हो सकता है, बल्कि रेल संचालन भी बाधित हो सकता है।
रेल प्रशासन ने नागरिकों से आग्रह करता है कि
• ट्रैक, यार्ड, पुलों, ओवरहेड तारों या स्टेशन के पास पतंगबाजी न करें।
• बच्चों को भी इस संबंध में सावधान करें।
• किसी भी संदिग्ध गतिविधि या असुरक्षित स्थिति की जानकारी तुरंत रेलवे हेल्पलाइन 139 पर दें।
रेल प्रशासन यह निवेदन करता है कि
सुरक्षा को प्राथमिकता दें, विद्युत तारों से दूर रहें और सुरक्षित वातावरण में त्योहार का आनंद उठाएं।
“सावधानी ही सुरक्षा है — रेलवे ट्रैक के पास पतंग न उड़ाएं, जीवन को बचाएं।”
प्रयागराज मंडल ने सभी रेल उपभोक्ताओं एवं नागरिकों को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएँ देता है।
![]()
