शैक्षिक योग्यता
– ट्रेड अप्रेंटिस : 10वीं, 12वीं आईटीआई की डिग्री
– टेक्नीशियन अप्रेंटिस : संबंधित क्षेत्र में डिप्लोमा
– ग्रेजुएट अप्रेंटिस : डिग्री, बीए, बी.कॉम, बी.एससी, बीबीए, ग्रेजुएट
आयु सीमा
इस भर्ती के लिए न्यूनतम एज 18 वर्ष होनी चाहिए और अधिकतम 24 वर्ष होनी चाहिए। ओबीसी (एनसीएल) 03 वर्ष की छूट मिली है। वहीं एससी/एसटी 05 वर्ष की छूट मिली है। इसके अलावा, पीडब्ल्यूबीडी (यूआर) 10 वर्ष की छूट और पीडब्ल्यूबीडी (ओबीसी-एनसीएल) 13 वर्ष की छूट है। जबकि पीडब्ल्यूबीडी (एससी/एसटी) 15 वर्ष की छूट दी गई है।
चयन प्रक्रिया
– मेरिट के बेसिस पर
– डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन
– मेडिकल एग्जाम
क्या डॉक्यूमेंट्स चाहिए
– इस भर्ती के लिए डेट ऑफ बर्थ के रूप में संबंधित शिक्षा बोर्ड द्वारा जारी 10वीं/ एसएसएलसी/ मैट्रिकुलेशन सर्टिफिकेट और मार्कशीट होना जरुरी है।
– इसके साथ ही कैंडीडेट के पास जाति प्रमाण पत्र जरुर हो।
– जाति वैधता प्रमाण पत्र ( महाराष्ट्र राज्य के लिए लागू है)
– इसके अलावा, पीडब्ल्यूबीडी प्रमाण पत्र होना चाहिए, यदि आपके पास हो।
– नवीनतम ईडब्ल्यूएस प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)। पैन कार्ड और आधार कार्ड चाहिए।
– कलर पासपोर्ट साइज की फोटो होना चाहिए।
– ब्लू पेन से सिग्नेचर करें।
कैसे करें आवेदन
– इसके लिए सबसे पहले आप IOCL की ऑफिशियल वेबसाइट iocl.com पर जाएं।
– अब आप होम पेज पर उपलब्ध करियर लिंक पर क्लिक करें।
– इसके साथ ही एक नया पेज खुलेगा जहां आपको रजिस्ट्रेशन लिंक उपलब्ध होगा।
– अब आप लिंक पर क्लिक करके रजिस्ट्रेशन करें।
– NATS/NAPS पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन प्रोसेस पूरी करने के बाद इंडियन ऑइल पाइपलाइन पोर्टल plapps.indianoilpipelines.in पर जाकर एप्लिकेशन प्रोसेस पूरी करें।
– अब आप फॉर्म सब्मिट करें। भविष्य के लिए इसका प्रिंटआउट लेकर रखें।
![]()
