वीडियों में समय रैना चुटकी लेते नजर आए
वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि समय रैना ने धनश्री वर्मा पर निशाना साधते हुए काफी तीखे कटाक्ष कर दिए है। समय रैना आरजे महवश से उनका फेवरेट एल्फाबेट पूछते हैं, तो उन्होंने कहा ‘M’ क्योंकि उनका नाम उससे शुरू होता है। फिर कॉमेडियन ने कहा, ‘मेरा तो दो है, U और G।’ यहां पर उन्होंने चहल का जिक्र किया। इसके बाद रैना ने कहा कि दो महीने में ही उनका ‘राइज एंड फॉल’ हो गया था। यहां इस वीडियो में वह धनश्री के उस दावे के बारे में बता रहे थे कि जहां उन्होंने क्रिकेटर पर दो महीने में धोखा देने का आरोप लगाया था। इसके साथ ही समय जो टी-शर्ट को पहनकर आए हुए थे, जिस पर वही कोट लिखा था, जो चहल की टी-शर्ट पर था, जब वह तलाक लेने के लिए कोर्ट पहुंचे थे। साथ ही एलिमनी पर भी जमकर मजे लिए।
अब इस वीडियो पर युजवेंद्र चहल का भी रिएक्शन बड़ा कमाल का आया है। समय रैना ने अपने इंस्टा हैंडल पर स्टोरी का स्क्रीशॉट लगाया है, जिसमें वह और चहल नजर आ रहे हैं और क्रिकेटर माथे पर हाथ रखते हुए हंस रहे हैं। रैना ने लिखा है, ‘लव यू माय शुगर डैडी।’ इस स्टोरी को युजवेंद्र ने रीपोस्ट किया है और कॉमेडियन को चेतावनी वाले अंदाज में लिखा, ‘एक और केस के लिए तैयार रहो।’ साथ ही में हंसने वाला इमोजी बनाया है।
वीडियो वायरल होने के बाद से लोग इस पर भर-भर के रिएक्शन दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, समय ही कर सकता है बस।’ दूसरे यूजर ने लिखा, ‘अगर स्क्रिप्टेड भी है तो भी… एपिक।’ अन्य यूजर ने लिखा चतुर चालाक चंचल पॉडकास्ट।’ एक और यूजर ने लिखा, ‘लगता है धनश्री ने बहुत पैसे दिए हैं। इस वीडियो पर लोगों के कमेट्स रुकने नाम नहीं ले रहे।
![]()
