प्रोफेशनल प्रोफाइल
आज के समय में प्रोफेशनल प्रोफाइल बनाना बेहद आसान है। यहां पर अपनी एक साफ-सुथरी प्रोफाइल पिक्चर लगाएं। इसके बाद एक छोटा सा कंक्लूजन लिखें, इसमें अपनी रुचियां, स्किल्स और कॅरियर गोल्स आदि के बारे में लिखें। प्रोजेक्ट्स, पढ़ाई और वर्क एक्सपीरियंस आदि को जोड़ें। अगर आपने वॉलंटियर वर्क किया है या फिर कॉलेज प्रोजेक्ट्स किए हैं, तो वह भी इसमें शामिल करें। पूरी तरह से अपेडट प्रोफाइल लोगों को आपके बारे में अच्छी और बेहतर समझ देती है।
तैयार करें पोर्टफोलियो
पोर्टफोलियो या फिर एक पर्सनल वेबसाइट आपके काम को एक जगह पर दिखाने का सबसे अच्छा तरीका होता है। इसमें रिज्यूमे, उपलब्धियां, प्रोजेक्ट्स और एक छोटा सा अबाउट मी सेक्शन भी डाल सकते हैं। साथ ही आपको इसे हमेशा अपडेट करते रहें, जिससे कि लोग आपको लेटेस्ट काम भी देख सकें।
ऑनलाइन शेयर करें काम
प्रोजेक्ट्स को बनाना ही काफी नहीं होता है, बल्कि उसको शेयर करना भी जरूरी है। इसके लिए सोशल मीडिया पर रिसर्च, प्रोजेक्ट्स या असाइनमेंट्स डालें। इस दौरान आप बताएं कि आपने किस तरह से काम किया है और उस समय किन मुश्किलों का सामना करना पड़ा और उससे आपने क्या सीखा है। जब आप रेगुलर पोस्ट करते हैं, तो लोग भी आपका प्रोसेस देख पाते हैं।
ऑनलाइन कम्युनिटीज
आपको कई फोरम्स पर ऐसी कम्युनिटीज मिल जाएंगी, जहां पर आप कुछ सवाल पूछ सकते हैं। साथ ही अपने विचारों को साझा कर सकते हैं और दूसरों के अनुभव से सीख सकते हैं। जब आप एक्टिव रहते हैं, सवालों के जवाब देते हैं या फिर डिस्कशन का हिस्सा लेते हैं, तो आपका नेटवर्क बढ़ने लगता है।
ऐसे स्किल्स दिखाएं
अगर आप किसी टॉपिक पर अच्छी खासी नॉलेज रखते हैं, तो उस पर अपना कंटेंट तैयार करें। आर्टिकल छोटे लिखें, ट्यूटोरियल्स या फिर वीडियो रिकॉर्ड करें। कंटेंट की भाषा आसान रखें और विजुअल्स का इस्तेमाल करें। जिससे कि लोग आपके टॉपिक को आसानी से समझ सकें। दरअसल, आपकी स्किल्स को दिखाने के लिए ऐसा कंटेंट बेहतरीन तरीका हो सकता है।
![]()
