आईआईटी मद्रास के कोर्स
स्टूडेंट्स के लिए आईआईटी मद्रास ने स्वयं पोर्टल पर एआई पर आधारित पांच ऑनलाइन कोर्स की शुरूआत की है। इस कोर्स की खासियत यह है कि इन कोर्सेज में किसी भी स्ट्रीम के स्टूडेंट्स शामिल हो सकते हैं। इन कोर्सेज की अवधि 25 से 45 दिन तय की गई है।
आईआईटी हैदराबाद
अगर आप भी एआई में इंट्रेस्टेड हैं, तो आप आईआईटी हैदराबाद से 12वीं के बाद बीटेक इन आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस कोर्स में एडमिशन ले सकते हैं। यह कोर्स आपको AI की बारीकियों के बारे में बताएगा। चार साल के इस कोर्स को करने के बाद आप किसी भी संस्थान के साथ अपने कॅरियर की शुरूआत कर सकते हैं।
आईआईटी मंडी
अगर आप भी एआई के क्षेत्र में अपने ज्ञान और कौशल को बढ़ाना चाहते हैं। तो आप ग्रेजुएशन के बाद आईआईटी मंडी से डेटा साइंस एंड एआई कोर्स में दाखिला ले सकते हैं। यह दो साल का कोर्स चार सेमेस्टर का है। ऐसे में आप भी इस कोर्स में शामिल होकर न सिर्फ आपको एआई तकनीकी से अवगत कराया जाएगा, बल्कि आपकी कम्यूनिकेशन स्किल्स को भी बेहतर बनाने का काम किया जाएगा।
स्किल इंडिया प्लेटफॉर्म
अगर आप 12वीं के छात्र हैं और AI कोर्स करना चाहते हैं, तो आप स्वयं पोर्टल के अलावा स्किल इंडिया से से भी AI कोर्स कर सकते हैं। इसके साथ ही हार्वर्ड, कोर्सेरा और स्टेनफोर्ड यूनिवर्सिटी के ऑनलाइन कोर्स भी शामिल होते हैं। इन सभी ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर AI और ML कोर्स भी फ्री में मिलेंगे। साथ ही इन कोर्स को करने के बाद आप ऑनलाइन सर्टिफिकेट भी प्राप्त कर सकते हैं।
![]()
