प्रयागराज मंडल में सितंबर 2025 में 31 रेल सेवक हुए सेवानिवृत्त

प्रयागराज मंडल, उत्तर मध्य रेलवे से दिनांक 30.09.2025 को मण्डल कार्मिक अधिकारी श्री के. एल. जयसवाल सहित कुल 31 रेल सेवक सेवानिवृत्त हुए।

इन सेवानिवृत्त कर्मचारियों में से श्री अरुण कुमार त्रिपाठी, श्री प्रमोद कुमार लाल, श्री प्रमोद कुमार शुक्ला, श्री संजय कुमार श्रीवास्तव, श्री शिव सिंह, श्री अजय कुमार सिंह, श्री दलवीर सिंह एवं श्री ओमप्रकाश शुक्ला को सुरक्षित एवं संरक्षित ट्रेन परिचालन हेतु उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए ‘एक्सीडेंट फ्री अवार्ड’ से सम्मानित किया गया।

इस माह सेवानिवृत्त कर्मचारियों को कुल लगभग ₹6,51,25,466/- का समापन भुगतान नियमानुसार डिजिटल माध्यम से किया गया।

प्रयागराज मंडल कार्यालय के सभागार में आयोजित कार्यक्रम में वरिष्ठ मण्डल कार्मिक अधिकारी श्री वैभव कुमार गुप्ता द्वारा सभी सेवानिवृत्त कर्मचारियों को समापन भुगतान से संबंधित समस्त प्रपत्रों के साथ स्मृति चिन्ह के रूप में गोल्ड प्लेटेड सिल्वर मैडल प्रदान किया गया। इस अवसर पर उन्होंने कर्मचारियों को सेवानिवृत्ति के उपरांत मिलने वाली विभिन्न सुविधाओं जैसे कि मानार्थ पास, HRMS एवं UMID के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

श्री वैभव कुमार गुप्ता ने रेल सेवा में उनके बहुमूल्य योगदान की सराहना करते हुए सभी सेवानिवृत्त कर्मचारियों के आगामी पारिवारिक जीवन में स्वस्थ, सुखी एवं सक्रिय रहने की शुभकामनाएँ दीं। इस कार्य को सफलतापूर्वक संपन्न कराने में कार्मिक विभाग एवं लेखा विभाग की टीम का विशेष योगदान रहा।

Loading

Related posts