राजभाषा प्रश्न मंच प्रतियोगिता का आयोजन

हिंदी दिवस के उपलक्ष्‍य में उत्‍तर मध्‍य रेलवे मुख्‍यालय में 15 सितंबर से 30 सितंबर तक आयोजित राजभाषा पखवाड़े के अरावली सभाकक्ष में कर्मचारियों की ”राजभाषा प्रश्‍न मंच प्रतियोगिता” का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में राजभाषा नीति के अतिरिक्त संस्कृति, भाषा, विज्ञान, तकनीक, इतिहास, साहित्‍य, संगीत, खेल, समसामयिक विषय और रेलवे से संबंधित विभिन्‍न प्रश्‍न पूछे गए। इस कार्य्रक्रम में निर्णायक के रूप में प्रधान वित्त सलाहकार (निर्माण) श्री हमीम अहमद तथा उप मुख्‍य राजभाषा अधिकारी डॉ स्वामी प्रकाश पाण्डेय उपस्थित थे। मुख्‍यालय के विभिन्‍न विभागों के बड़ी संख्या में उपस्थित कर्मचारियों ने प्रतियोगिता में उत्‍साहपूर्वक भाग लिया तथा प्रश्‍नों का उत्‍तर देकर नकद पुरस्‍कार प्राप्‍त किया। कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ अनुवादक श्री राजेश कुमार द्वारा किया गया। इस क्रम में दिनांक 30 सिंतबर, 2025 को राजभाषा पखवाड़ा के मुख्य समारोह एवं पुरस्कार वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।

Loading

Related posts