राजकीय पालिटेक्निक में विधायक ने किया टैबलेट वितरण, छात्र छात्राओं के खिले चेहरे

टैबलेट से युवाओं को तकनीकी रूप से कुशल और आत्मनिर्भर बनने में मिलेगी मदद – डॉ वाचस्पति

बारा प्रयागराज। राजकीय पालिटेक्निक कॉलेज जसरा में उत्तर प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजना, स्वामी विवेकानंद युवा शसक्तिकरण के तहत बतौर मुख्य अतिथि विधायक बारा डॉ वाचस्पति के द्वारा 80 छात्र छात्राओं को टैबलेट वितरण किया गया। छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए विधायक डॉ वाचस्पति ने कहा कि सरकार के द्वारा चलाई जा रही यह योजना युवाओं को आत्मनिर्भर बनने की दिशा में मिल का पत्थर साबित होगी, सरकार द्वारा टैबलेट देने का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को तकनीकी रूप से सशक्त और डिजिटल शिक्षा को सरल बनाना हैं, साथ ही युवाओं के विकास के लिये अत्यंत आवश्यक है, विधायक डॉ वाचस्पति ने पालिटेक्निक प्रशासन की मांग पर विद्यालय तक जाने वाली कच्ची सड़क को बहुत ही जल्द बनवाने का वादा भी किया, अध्यक्षता प्रधानाचार्य शिवम मिश्रा ने किया।
टैबलेट वितरण कार्यक्रम में प्रमुख रूप से विधायक प्रतिनिधि विजय कुमार निषाद, मीडिया प्रभारी नीरज केसरवानी, समाजसेवी सुधांशु मिश्रा, प्रसून मिश्र, सुधांशु मिश्र, अभिषेक, देवांशिका सिंह, मांशी, स्वेता सक्सेना,रवी यादव, तुषार, आशुतोष, वेदांत, अजीत कुमार, बृजेश कुमार पाल, सहित दर्जनों छात्र छात्राएं, शिक्षक उपस्थित रहे।

Loading

Related posts