![]()
प्रधानमंत्री के जन्मोत्सव पखवाड़े में मुविवि में चलाया सफाई अभियान
प्रयागराज। उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय, प्रयागराज के सरस्वती परिसर में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 75वें जन्मदिवस के अवसर पर आयोजित जन्मोत्सव पखवाड़ा (17 सितंबर 2025 से 2 अक्टूबर 2025) में स्वच्छता अभियान चलाया गया। उक्त कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर सत्यकाम के नेतृत्व में विश्वविद्यालय के सभी निदेशक, प्रभारी, कुलसचिव, आचार्य, सह-आचार्य, सहायक आचार्य, परामर्शदाता, शोध छात्र एवं कर्मचारियों ने सरस्वती परिसर में स्वच्छता अभियान चलाया। इस अभियान में सभी ने परिसर में झाड़ू लगाकर स्वच्छता का संदेश दिया। तदुपरांत स्वच्छ भारत एवं विकसित भारत के सपने को साकार करने के लिए कुलपति ने स्वच्छता का शपथ दिलाई। इसी क्रम में विश्वविद्यालय में कार्यरत समस्त स्वच्छता कर्मयोगियों को कुलपति ने अंगवस्त्र एवं मिष्ठान देकर सम्मानित किया। गया। इस अवसर पर सभी ने विकसित भारत के सपने को साकार करने के लिए प्रधानमंत्री के प्रयासों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को दोहराया।
