इस दिवस का मुख्य उद्देश्य बधिर एवं कम सुनने वाले व्यक्तियों के मानवाधिकारों एवं भाषाई विविधता को बढ़ावा देना, सांकेतिक भाषाओं की मान्यता और सम्मान सुनिश्चित करना तथा समावेशी शिक्षा और समाज के प्रति जागरूकता फैलाना है।
कार्यक्रम में विशेष रूप से उप निदेशक श्री अभय कुमार श्रीवास्तव (दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग, उ.प्र. लखनऊ), जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी श्री अशोक कुमार गौतम, प्रयागराज एसोसियेशन ऑफ द डेफ के उपाध्यक्ष श्री अजय कुमार यादव, सचिव श्री अब्दुल मर्तन, कोषाध्यक्ष श्री अभिषेक पाण्डेय एवं सदस्य मोहित शुक्ला सहित कई गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।
अंत में प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया और कार्यक्रम का समापन हुआ।
![]()
