मुंबई में 21 सितंबर 1973 को करीना कपूर का जन्म हुआ था। उनके पिता का नाम रणधीर कपूर है, जोकि एक अभिनेता हैं और उनकी बहन करिश्मा कपूर भी अभिनेत्री हैं। बताया जाता है कि बचपन में करीना कपूर काफी ज्यादा शरारती हुआ करती थीं। जब वह छोटी थीं, तभी से उनको फिल्मों में रुचि थी और वह फिल्म इंडस्ट्री में आना चाहती थीं। लेकिन करीना कपूर के पिता रणधीर कपूर नहीं चाहते थे कि उनकी बेटी एक्ट्रेस बनें।
फिल्मी सफर
साल 2000 में फिल्म ‘रिफ्यूजी’ से करीना कपूर ने अपने फिल्मी करियर की शुरूआत की थी। इस फिल्म के लिए करीना कपूर को सर्वश्रेष्ठ नवोदित अभिनेत्री का फिल्म फेयर पुरस्कार भी मिला था। फिर साल 2001 में आई फिल्म ‘मुझे कुछ कहना है’ से करीना कपूर को सफलता मिली थी। इसके बाद वह करण जौहर की फिल्म ‘कभी खुशी कभी गम’ में करीना कपूर ने ‘पू’ का किरदार निभाया था। इस कैरेक्टर को लोगों द्वारा काफी ज्यादा पसंद किया गया था। इस फिल्म के बाद करीना कपूर ने एक से बढ़कर एक फिल्में दीं।
करीना कपूर की फिल्में
करीना कपूर को फिल्म ‘चमेली’ के लिए फिल्म फेयर का विशिष्ट प्रदर्शन पुरस्कार भी मिला था। वहीं साल 2007 में आई फिल्म ‘जब वी मेट’ करीना कपूर के करियर की चुनिंदा फिल्मों में शामिल है, जिसके लिए एक्ट्रेस को आज भी उतना ही ज्यादा पसंद किया जाता है। करीना कपूर ने ‘कभी खुशी कभी गम’, ‘अजनबी’, ‘3 इडियट्स’, ‘चमेली’, ‘देव’, ‘जब वी मेट’, ‘ओमकारा’, ‘वीरे दी वेडिंग, और ‘गुड न्यूज़’ जैसी कई सफल फिल्में की हैं।
शादी
करीना कपूर ने बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान से शादी की है। कपल ने 16 अक्तूबर 2012 को शादी रचाई थी। इस शादी से कपल के दो बेटे तैमूर और जहांगीर हैं।
![]()
