प्रयागराज भगवत पुर
प्राथमिक विद्यालय बरवा
भगवतपुर प्रयागराज के लिए आज किसी खास से कम नहीं रहा ।जा बच्चों ने अपने गुणों को परखा और अंदाजा वही अध्यापक भी अपने सराहनीय कामों के लिए जाने गए
अगर बच्चों के लिए आज का दिन देखा जाय तो उनके लिए किसी तोहफे से कम नहीं रहा ।
सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत आज विद्यालय में AFFWA (एयर फोर्स फैमिली वेलफेयर एसोशिएशन) द्वारा बुक्स/स्टेशनरी डोनेशन कार्यक्रम आयोजित किया गया ।
। परिचय सत्र और राष्ट्रगान के पश्चात बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। उपस्थित सभी बच्चों को स्टेशनरी वितरण किया गया।
AFFWA के पदाधिकारियों ने विद्यालय में शिक्षकों के साथ सफाई अभियान चलाया और बच्चों को सफाई के महत्व पर चर्चा करते हुए संचारी रोगों से बचाव पर चर्चा की गई। इस अवसर पर वृक्षारोपण अभियान चलाया गया।
ARP हिंदी भगवतपुर अखिलेश पाण्डेय,हरित कुमार जदली,राजेंद्र कनौजिया, सौरभ सिंह, रेसाल अहमद सिद्दीकी,आशुतोष सिंह व राजीव सिंह द्वारा विद्यालय में वृक्षारोपण किया गया।
बच्चों के साथ शिक्षकों और पदाधिकारियों द्वारा स्वच्छता शपथ ली गई। बच्चों को लंच पैकेट भी वितरित किया गया।
विद्यालय के प्र0अ0 पंकज सिंह जी द्वारा विद्यालय परिवार की ओर से सहयोग और स्नेह हेतु सभी का आभार व्यक्त किया गया और कहा गया कि विद्यालय परिवार को आप सभी का यह प्रेम और स्नेह अनवरत यूं ही प्राप्त होता रहेगा यही कामना है।स0अ0 मीनू सिंह व विनीता सोनी भी उपस्थित रही।।
![]()
