‘द सन’ की एक रिपोर्ट के मुताबिक, एक भारतीय प्रोडक्शन कंपनी ने सिडनी के साथ 45 मिलियन पाउंड (लगभग ₹530 करोड़) का सौदा किया है। यह फिल्म बॉलीवुड के इतिहास की सबसे बड़ी बजट वाली फिल्मों में से एक मानी जा रही है।
रिपोर्ट में कहा गया है, ‘इस सौदे में 35 मिलियन पाउंड (₹415 करोड़ से ज़्यादा) की फीस और 10 मिलियन पाउंड (₹115 करोड़ से ज़्यादा) के प्रायोजन समझौते शामिल हैं। निर्माताओं को उम्मीद है कि सिडनी की स्टार पावर फिल्म को अंतरराष्ट्रीय बाज़ार में ज़्यादा दर्शकों तक पहुँचाने में मदद करेगी।’
फिल्म में सिडनी स्वीनी एक युवा अमेरिकी स्टार का किरदार निभाएंगी, जिसे एक भारतीय सेलिब्रिटी से प्यार हो जाता है। इस बहुप्रतीक्षित फिल्म की शूटिंग न्यूयॉर्क, पेरिस, लंदन और दुबई जैसे अंतरराष्ट्रीय स्थानों पर की जाएगी। यह 2026 की शुरुआत में रिलीज़ होने की उम्मीद है।
![]()
