![]()
सशक्त नारी-स्वस्थ परिवार के तहत प्रा. स्वास्थ्य केंद्र में मनाया गया प्रधानमंत्री का जन्मदिन
लालापुर, प्रयागराज। सशक्त नारी-स्वस्थ परिवार के तहत बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 75वां जन्मदिन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लालापुर में मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ ग्राम प्रधान लालापुर शंकरलाल पाण्डेय ने फीता काटकर किया…..। इस दौरान ग्राम प्रधान शंकरलाल पाण्डेय ने कहा कि स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा एक ऐतिहासिक पहल है, जिसमें महिला और बाल विकास मंत्रालय प्रमुख सहयोगी है, जिसका उद्देश्य पहुंच, गुणवत्ता देखभाल और जागरूकता में सुधार पर ध्यान देने के साथ पूरे भारत में महिलाओं और बच्चों के लिए स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करना है। जनभागीदारी अभियान के रूप में वर्णित यह अभियान समावेशी स्वास्थ्य सेवा को बढ़ावा देने के लिए निजी अस्पतालों और स्वास्थ्य क्षेत्र के पेशेवरों की सक्रिय भागीदारी को प्रोत्साहित करता है। इस मौके पर डॉ. पुनीत, डॉ. स्वेता पाण्डेय, एनम गीता सिंह, सावरे शुक्ला, मंगला प्रसाद तिवारी, अंजनी पाण्डेय, शेष द्विवेदी, रामू तिवारी, माखन पाण्डेय सहित सैकड़ों लोग रहे।
