उपरोक्त जागरूकता अभियान में मनौरी ग्राम के लोगों को रेल की पटरी पार न करने हेतु जागरूक किया गया। जिसमें लोगों को बताया गया कि मानव का जीवन का मूल्य समझाते हुए रेलवे की पटरी को पार करने हेतु आने-जाने योग्य बने हुए रास्ते या पुल का ही उपयोग करने हेतु जागरूक किया गया। साथ ही यह भी बताया गया कि मालवाहक गाड़ी व पैसेंजर ट्रेनों पर पत्थर ना मारे , पटरियों पर पत्थर न रखें । ऐसा करने पर रेलवे अधिनियम की सुसंगत धाराओं के अंतर्गत आपराधिक मामला दर्ज किया जा सकता है| इस जन जागरूकता अभियान का मुख्य उद्देश्य अमूल्य मानव जीवन की क्षति को रोकने के साथ-साथ रेल मे होने वाले अपराधों के संबंध में लोगों को जागरूक करना है जिससे भविष्य में इस प्रकार के अप्रिय घटनाओ पर अंकुश लगाया जा सके
![]()
