![]()
प्रा.वि. लालापुर में बाल संसद प्रशिक्षण का आयोजन संपन्न
लालापुर। ग्राम पंचायत भटपुरा में स्थित प्राथमिक विद्यालय लालापुर में आसपास के तीन विद्यालयों का बाल संसद प्रशिक्षण कराया गया। प्रशिक्षण प्रदान करने वाले रविंद्र कुमार ने बच्चों को बाल संसद के बारे में बताया साथ ही मंत्रिमंडल के कार्यों को भी अवगत कराया।संजय कुमार ने बाल संसद के बच्चों को अनेक अधिकारों और कर्तव्यों को बताया।बच्चों द्वारा बाल संसद के प्रशिक्षण को ध्यान लगाकर सुना गया। बाल संसद के प्रशिक्षण का आयोजन प्रगति ग्रामोद्योग एंव समाज कल्याण संस्थान प्रयागराज के द्वारा आयोजित किया गया। इस दौरान विजयधर द्विवेदी, शहर बानो, रामदास सहित अन्य कई शिक्षक उपस्थित रहे।
