रेल यात्रियों को सुरक्षित, सुविधाजनक एवं नियमबद्ध यात्रा अनुभव प्रदान करने के उद्देश्य से प्रयागराज मंडल द्वारा अगस्त माह में ट्रेनों एवं स्टेशनों पर विशेष सघन टिकट चेकिंग अभियान संचालित किया गया। यह अभियान वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्री हिमांशु शुक्ला के निर्देशन में चलाया गया, जिसका मुख्य उद्देश्य बिना टिकट एवं अनियमित टिकट यात्रा पर प्रभावी नियंत्रण रखते हुए यात्रियों को वैध टिकट के साथ यात्रा के प्रति जागरूक करना था। दिनांक : 21अगस्त 2025 को अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट श्री विनय जैसवाल के नेतृत्व में मजिस्ट्रेट चेकिंग अभियान…
![]()
