बाल वाटिका के बच्चों के लिए पोषण जागरूकता एवं ग्रोथ मॉनिटरिंग कार्यक्रम आयोजित

9वें राष्ट्रीय पोषण माह के अंतर्गत केंद्रीय चिकित्सालय, उत्तर मध्य रेलवे, प्रयागराज द्वारा दिनांक 06 अक्टूबर 2026 को बाल वाटिका में स्कूली बच्चों के लिए पोषण जागरूकता एवं ग्रोथ मॉनिटरिंग कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में महिला कल्याण समिति, प्रयागराज मंडल की उपाध्यक्षा श्रीमती गुलशन वारिस एवं सदस्या श्रीमती मानसी जैन की गरिमामयी उपस्थिति रही। श्रीमती गुलशन वारिस ने बच्चों को स्वस्थ एवं संतुलित जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया तथा पौष्टिक आहार को बच्चों के समुचित शारीरिक एवं मानसिक विकास के लिए आवश्यक बताया। कार्यक्रम के दौरान वरिष्ठ आहार…

Loading

Read More

प्रयागराज मंडल में पेयजल की गुणवत्ता की नियमित जांच, 4,056 जल नमूनों का परीक्षण

मंडल रेल प्रबंधक, प्रयागराज श्री रजनीश अग्रवाल के मार्गदर्शन में यात्रियों को स्वच्छ, सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण पेयजल उपलब्ध कराने के लिए प्रयागराज मंडल द्वारा जल गुणवत्ता की नियमित जांच एवं सतत निगरानी की जा रही है। मंडल के विभिन्न रेलवे स्टेशनों एवं परिसरों में पेयजल व्यवस्था को बेहतर बनाए रखने के लिए निर्धारित मानकों के अनुसार जल की गुणवत्ता की जांच की जा रही है। इसी क्रम में दिनांक 26 अगस्त 2026 से 06 अक्टूबर 2026 के बीच प्रयागराज मंडल में कुल 4,056 जल नमूनों की जांच की गई। इनमें…

Loading

Read More

दुर्गा भाभी का नाम सुनते ही अँगरेज़ काँप उठते थे

प्रयागराज। क्रान्तिकारियोँ की एक भाभी ऐसी थीँ, जिनका नाम सुनते ही अँगरेज़ी प्रशासन का दिमाग़ डावाँडोल हो जाया करता था; क्योँकि अपने स्तर और अपनी नीति के अन्तर्गत वे क्रान्तिकारियोँ का संरक्षण करती थीँ। इलाहाबाद मे पुरुष क्रान्तिकारियोँ के नाम बहुत सुने गये हैँ, जबकि महिला क्रान्तिकारी का नाम बहुत कम। इस दृष्टि से वीरांगना दुर्गा भाभी का स्थान शीर्ष पर रहा है। ७ अक्तूबर को इलाहाबाद ज़िला के शहजादपुर गाँव (जो अब कौशाम्बी ज़िला मे है।) मे जन्म लेकर पलने-बढ़नेवाली दुर्गा भाभी की भारत को आज़ादी दिलाने मे महती…

Loading

Read More

पूर्णाहुति यज्ञ के साथ संपन्न हुआ श्री मद्भागवत भक्ति ज्ञान यज्ञ कथा

चारों धाम के देवी देवताओं का किया गया पूजन प्राचीन श्री दधिकांदो मेला कमेटी कृष्णानगर त्रिवेणी मार्ग कीडगंज के द्वारा श्री ज्ञान पुस्तकालय के प्रांगण में चल रहे भागवत कथा की विश्राम दिवस पर पूज्य बटुक महाराज ने विधि विधान पूर्वक भागवत कथा का हवन यज्ञ का मंत्रों जाप किया और महापौर गणेश केसरवानी सपरिवार श्री मद् भागवत कथा की पूर्ण आहुति यज्ञ किया और जन कल्याण की कामना करते हुए आहुति डाली। मीडिया प्रभारी राजेश केसरवानी ने बताया कि इस अवसर पर चारों धाम के देवता बद्रीनाथ, जगन्नाथ, द्वारकानाथ,…

Loading

Read More

ग्रामीण संस्कृति के नजदीक आये विद्यार्थी

प्रयागराज। पर्यटन ग्राम श्रृंगवेरपुर वृहस्पतिवार को विद्यार्थियों के लिए ऐतिहासिक, सांस्कृतिक विरासत और ग्रामीण जीवनशैली को करीब से जानने का केंद्र बना। स्टेट माई विजिट एवं पर्यटन विभाग की रूरल ग्राम गंगे परियोजना के तहत आर के यदुवंशी इंटर कॉलेज के विद्यार्थियों ने गांव का भ्रमण किया।विद्यार्थियों ने निषादराज का किला, राम घाट , होम स्टे ,सहित विभिन्न ऐतिहासिक स्थलों का अवलोकन किया। साथ ही ग्रामीण परिवेश में मिट्टी के दिए , भैस से दूध निकालने, सिलबट्टे पर चटनी पीसने जैसी पारंपरिक गतिविधियों का अनुभव लेकर ग्रामीण जीवन-शैली को समझा।…

Loading

Read More

बन विभाग की लापरवाही से जान मॉल की हो सकती है हानि

प्रयागराज जहां सरकार आए दिन रोजाना नित नए योजना बनाना लोगो की दुख दर्द बांटने की बात करती है वहीं उनके प्रशासक और कर्म चारी सरकार को ठेंगा दिखाकर काम करने की बात करती है। बात हो रही है बन विभाग सदर प्रयागराज की जहां प्रकाश चन्द्र जायसवाल पुत्र भोलानाथ जायसवाल 36/45मुंडेरा बाजार प्रयागराज जिनके दुकान के सामने एक पुराना जर्जर पीपल का पेड़ है जिसके ऊपर ग्यारह हजार वोल्ट की बिजली करेंट सप्लाई हो रही है और नीचे लोगो का जीवन यापन चल रहा है। यदि ऐसे में यदि…

Loading

Read More

दुर्गा पूजा, दीपावली एवं छठ पर्व पर यात्रियों की सुविधा के लिए 2 जोड़ी विशेष ट्रेनों का संचालन

आगामी दुर्गा पूजा, दीपावली एवं छठ पर्व-2026 के अवसर पर यात्रियों की संभावित अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए मध्य रेलवे द्वारा विभिन्न मार्गों पर विशेष ट्रेनोंका संचालन किया जाएगा। गाड़ी संख्या 01043 लोकमान्य तिलक टर्मिनस से प्रत्येक मंगलवार को दिनांक 13 अक्टूबर से 17 नवंबर 2026 तक कुल 06 फेरे गाड़ी संख्या 01044 समस्तीपुर से प्रत्येक गुरुवार को दिनांक 15 अक्टूबर से 19 नवंबर 2026 तक कुल 06 फेरे कोच संरचना: 18 एसी तृतीय + 2 एसी द्वितीय + 2 एसएलआर = कुल 22 कोच गाड़ी संख्या 01044 समस्तीपुर से…

Loading

Read More

प्रयागराज जंक्शन पर ट्रैक किनारे स्वच्छता एवं पुराने डंप स्पॉट हटाने का विशेष अभियान

स्वच्छता पखवाड़ा-2026 के अंतर्गत उत्तर मध्य रेलवे, प्रयागराज मंडल द्वारा रेलवे परिसरों में स्वच्छता बनाए रखने के लिए लगातार विशेष अभियान चलाए जा रहे हैं। इसी क्रम में 06 अक्टूबर 2026 को प्रयागराज जंक्शन पर रेलवे ट्रैक के किनारे जमा कचरे और पुराने कचरा डंपिंग स्थानों की सफाई के लिए विशेष अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान स्वच्छता कर्मियों द्वारा इंजीनियरिंग विभाग के साथ समन्वय कर ट्रैक के पास काम करने वाले कर्मचारियों की सुरक्षा का विशेष ध्यान रखा गया। स्टेशन यार्ड की सीमा और रेलवे ट्रैक के किनारे जमा…

Loading

Read More

प्रयागराज मंडल में चलाया जा रहा सघन टिकट चेकिंग अभियान

सितंबर माह में 69 हज़ार से अधिक यात्री किए गए प्रभारित सितंबर माह में ₹6.35 करोड़ से अधिक वसूला गया जुर्माना मंडल रेल प्रबंधक/प्रयागराज, श्री रजनीश अग्रवाल के मार्गदर्शन तथा वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक/कोचिंग, श्री हरिमोहन के निर्देशन में अगस्त माह के दौरान विशेष रूप से व्यापक टिकट जांच अभियान चलाया गया। प्रयागराज मंडल यात्रियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के साथ-साथ वैध टिकट के साथ यात्रा सुनिश्चित करने के लिए निरंतर कार्रवाई कर रहा है। दिनांक 01 सितंबर, 2026 से 30 सितंबर, 2026 तक चलाए गए सघन टिकट चेकिंग…

Loading

Read More

उत्तर मध्य रेलवे ने माल लदान में मारी 8.1% की धमाकेदार छलांग, भारतीय रेलवे से दोगुनी रफ़्तार से रचा इतिहास

उत्तर मध्य रेलवे ने चालू वित्तीय वर्ष 2026-27 के प्रथम छमाही (अप्रैल से सितंबर) के दौरान माल लदान में अब तक का सर्वश्रेष्ठ और रिकॉर्ड तोड़ प्रदर्शन दर्ज किया है। इस अवधि के दौरान उत्तर मध्य रेलवे ने कुल 10.84 मिलियन टन माल का सफलता पूर्वक लदान किया है, जो बीते वित्तीय वर्ष 2025-26 की समान अवधि में हासिल किए गए 10.03 मिलियन टन की तुलना में 8.1 प्रतिशत अधिक है। समग्र भारतीय रेलवे स्तर पर इसी अवधि के दौरान गत वर्ष के मुकाबले 4.1 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की…

Loading

Read More