आज दिनांक 29 सितम्बर, 2025 को प्रयागराज मंडल के अपर मंडल रेल प्रबंधक (सामान्य) श्री दीपक कुमार ने विन्ध्याचल रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने स्टेशन परिसर एवं सर्कुलेटिंग एरिया में श्रद्धालुओं को उपलब्ध कराई जा रही विभिन्न यात्री सुविधाओं का औचक परीक्षण किया। निरीक्षण में पाया गया कि मेला अवधि के दौरान सेंट जॉन एम्बुलेंस ब्रिगेड द्वारा अब तक 1209 यात्रियों को निःशुल्क प्राथमिक स्वास्थ्य सेवा प्रदान की गई है, जबकि राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सा सेवा द्वारा 507 यात्रियों का उपचार किया गया। खोया-पाया केंद्र पर अब…
![]()
