‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान के अंतर्गत कार्यालय, संस्थागत भवन, रेलवे स्कूल एवं जल निकायों में स्वच्छता अभियान

भारतीय रेलवे द्वारा चलाए जा रहे राष्ट्रव्यापी ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान के अंतर्गत आज दिनांक 30.09.2025 को प्रयागराज मण्डल के प्रयागराज ज. , प्रयागराज छिवकी, नैनी, कानपुर सेन्ट्रल, टूंडला, अलीगढ़ जंक्शन, मिर्जापुर, मानिकपुर, फतेहपुर, फिरोजाबाद, शिकोहाबाद एवं इटावा स्टेशनों पर विशेष स्वच्छता अभियान चलाए गए। इन अभियानों में कार्यालय, संस्थागत भवन, रेलवे स्कूल, स्टेशन, ट्रेनों, रेलवे ट्रैक एवं जल निकायों की गहन सफाई की गई तथा आमजन को स्वच्छता के महत्व के प्रति जागरूक भी किया गया। भारतीय रेलवे द्वारा 17 सितम्बर से 2 अक्तूबर 2025 तक आयोजित किए जा…

Loading

Read More

प्रयागराज मंडल में सितंबर 2025 में 31 रेल सेवक हुए सेवानिवृत्त

प्रयागराज मंडल, उत्तर मध्य रेलवे से दिनांक 30.09.2025 को मण्डल कार्मिक अधिकारी श्री के. एल. जयसवाल सहित कुल 31 रेल सेवक सेवानिवृत्त हुए। इन सेवानिवृत्त कर्मचारियों में से श्री अरुण कुमार त्रिपाठी, श्री प्रमोद कुमार लाल, श्री प्रमोद कुमार शुक्ला, श्री संजय कुमार श्रीवास्तव, श्री शिव सिंह, श्री अजय कुमार सिंह, श्री दलवीर सिंह एवं श्री ओमप्रकाश शुक्ला को सुरक्षित एवं संरक्षित ट्रेन परिचालन हेतु उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए ‘एक्सीडेंट फ्री अवार्ड’ से सम्मानित किया गया। इस माह सेवानिवृत्त कर्मचारियों को कुल लगभग ₹6,51,25,466/- का समापन भुगतान नियमानुसार डिजिटल…

Loading

Read More

उप मंडलीय रेलवे अस्पताल, कानपुर में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का सफल आयोजन

“स्वस्थ नारी – सशक्त परिवार” अभियान के अंतर्गत आज दिनांक 30 सितम्बर 2025 को उप मंडलीय रेलवे अस्पताल, कानपुर में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का सफल आयोजन किया गया। यह शिविर रक्त बैंक, जी.एस.वी.एम. मेडिकल कॉलेज, कानपुर के सहयोग से संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. रेखा ने किया। उन्होंने रक्तदान के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि “रक्तदान जीवनदान है और ऐसे आयोजन समाज में सेवा एवं सहयोग की भावना को प्रबल करते हैं।” उन्होंने सभी रक्तदाताओं एवं आयोजन में सहयोग करने वाले कर्मचारियों का आभार…

Loading

Read More

मण्डल रेल प्रबंधक ने उत्कृष्ट संरक्षा कार्य के लिए 17 कर्मचारियों को किया पुरस्कृत

दिनांक 29.09.2025 को मण्डल रेल प्रबंधक/प्रयागराज, श्री रजनीश अग्रवाल ने मण्डल रेल प्रबंधक कार्यालय के ‘संकल्प सभागार’ में संरक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 17 कर्मचारियों को नकद पुरस्कार व प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया । इस अवसर पर अपर मण्डल रेल प्रबन्धक/परिचालन, मो. मुबश्शिर वारिस; वरिष्ठ मण्डल संरक्षा अधिकारी, श्री यूसी शुक्ला; वरिष्ठ मण्डल परिचालन प्रबंधक/समन्वय, श्री आकांशु गोविल; वरिष्ठ मण्डल वाणिज्य प्रबन्धक, श्री अतुल यादव; वरिष्ठ मंडल विद्युत इंजीनियर/कोचिंग, श्री आकाश श्रीनेत्र; वरिष्ठ मण्डल इंजीनियर/समन्वय, श्री सीताराम प्रजापति; वरिष्ठ मंडल सिग्नल एवं दूरसंचार इंजीनियर / समन्वय,…

Loading

Read More

विंध्याचल स्टेशन पर सफाईकर्मी ने लौटाया महिला यात्री का खोया हुआ पर्स

आज दिनांक 30.09.2025 को विंध्याचल रेलवे स्टेशन पर पटना से माता विंध्यवासिनी का दर्शन करने आई महिला श्रद्धालु श्रीमती मांडवी देवी का पर्स स्टेशन की सर्कुलेटिंग एरिया में खो गया। स्टेशन पर कार्यरत सफाईकर्मी श्री बच्चा लाल को यह पर्स मिला, जिसे उन्होंने तत्काल स्टेशन अधीक्षक श्री इरफान सिद्दीकी को सौंप दिया। स्टेशन अधीक्षक ने सफाईकर्मी की उपस्थिति में पर्स की जाँच की तो उसमें ₹2500/- नकद, एक मोबाइल फोन, आधार कार्ड एवं अन्य महत्वपूर्ण कागजात मौजूद पाए गए। इसी बीच महिला यात्री अपना पर्स खोज रही थीं। स्टेशन से…

Loading

Read More

राजभाषा पखवाड़ा के मुख्य समारोह एवं पुरस्कार वितरण कार्यक्रम आयोजित

उत्‍तर मध्य रेलवे मुख्यालय में महाप्रबंधक श्री नरेश पाल सिंह द्वारा माँ सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर तथा दीप प्रज्‍ज्‍वलित कर राजभाषा पखवाड़ा के मुख्य समारोह एवं पुरस्कार वितरण कार्यक्रम का उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर उपस्थित अधिकारियों और कर्मचारियों को संबोधित करते हुए श्री नरेश पाल सिंह ने कहा कि हिंदी सिर्फ एक भाषा ही नहीं, बल्कि एक संस्‍कृति है। हिंदी उन राष्‍ट्रीय मूल्‍यों की प्रतीक है, जो हमें अपनी समृद्ध सांस्कृतिक एवं ऐतिहासिक विरासत से प्राप्‍त हुए हैं। ये हमारे संविधान की मूल भावना को प्रदर्शित करते हैं।…

Loading

Read More

केंद्रीय चिकित्सालय, उत्तर मध्य रेलवे, प्रयागराज में “स्वस्थ नारी स्वस्थ परिवार अभियान” का आयोजन

केंद्रीय चिकित्सालय, उत्तर मध्य रेलवे, प्रयागराज में चिकित्सा निदेशक डॉ. संजीव कुमार हन्डू के नेतृत्व में “स्वस्थ नारी स्वस्थ परिवार अभियान” का आयोजन किया गया l इसमे दिनांक 30 सितम्बर 2025 को खाने से सम्बंधित मिथ्य बातों के संदर्भ में आयोजन किया गया l इस कार्यक्रम में वरिष्ठ आहार विशेषज्ञ अर्पणा सक्सेना ने बताया कि किस प्रकार हम खाने पीने की मिथ्य अवधारणाओं की बजाय उचित आदतों से हम स्वस्थ रह सकते है । चिकित्सा निदेशक डॉ संजीव कुमार हंडू ने बताया कि संतुलित आहार शरीर को स्वस्थ रखने में…

Loading

Read More

मिशन शक्ति 5.0 – नारी शक्ति का नया आयाम –उत्तर प्रदेश में महिला सुरक्षा का नया अध्याय

गंगानगर जोन कमिश्नरेट प्रयागराज के समस्त थानों की मिशन शक्ति टीम द्वारा चलाया गया ‘मिशन शक्ति 5.0’ अभियान प्रयागराज। महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान व स्वावलंबन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से उ0प्र0 सरकार द्वारा संचालित महत्वाकांक्षी योजना “मिशन शक्ति 5.0” के तहत पुलिस आयुक्त व अपर पुलिस आयुक्त के निर्देशन में व पुलिस उपायुक्त गंगानगर व अपर पुलिस उपायुक्त गंगानगर के कुशल पर्यवेक्षण में मंगलवार को गंगानगर जोन के समस्त थानों की महिला पुलिसकर्मियों/मिशन शक्ति टीमों ने अपने-अपने थाना क्षेत्रों के प्रमुख बाजारों, कस्बों, शिक्षण संस्थानों, धार्मिक स्थलों एवं…

Loading

Read More

समाज निर्माण में महिलाओं की भूमिका महत्वपूर्ण है = निर्मला पासवान

सहसों: मंगलवार को विकास खंड सहसों मे नारी शक्ति सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा जिलाध्यक्ष गंगापार निर्मला पासवान मौजूद रहीं तथा अध्यक्षता ब्लॉक प्रमुख गीता सिंह ने की कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाएं मौजूद रहीं । यह अभियान महिला सशक्तिकरण, समाज सेवा और महिलाओं के योगदान को दर्शाता है। मुख्य अतिथि भाजपा जिला अध्यक्ष गंगा पार निर्मला पासवान ने कहा समाज की प्रगति में महिलाओं की भागीदारी अनिवार्य है। उनकी सेवा और सशक्तिकरण से ही समाज का उज्जवल भविष्य बनाया जा…

Loading

Read More

प्रयागराज मंडल में ‘स्वच्छता ही सेवा–2025’ अभियान के अंतर्गत व्यापक स्वच्छता कार्यक्रम आयोजित

भारतीय रेलवे द्वारा 17 सितम्बर से 2 अक्तूबर, 2025 तक संचालित राष्ट्रव्यापी ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान के तहत आज दिनांक 29 सितम्बर, 2025 को प्रयागराज मण्डल के विभिन्न स्टेशनों पर विशेष स्वच्छता कार्यक्रम आयोजित किए गए। मंडल रेल प्रबंधक श्री रजनीश अग्रवाल के नेतृत्व में चलाए गए इस अभियान के अंतर्गत मंडल के विभिन्न बेस किचन, रेस्तरां, खाद्य स्टॉल एवं पेंट्री कारों की गहन सफाई की गई। स्वच्छ वातावरण एवं गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के उद्देश्य से कूड़ेदानों के उपयोग को बढ़ावा दिया गया। प्रयागराज, प्रयागराज छिवकी, कानपुर, टूंडला,…

Loading

Read More