प्रयागराज। दिव्यांगजन की शिक्षा एवं पुनर्वास से संबंधित विभिन्न पहलुओं पर हितधारकों के उन्मुखीकरण तथा दिव्यांगता से जुड़े विषयों की गहन जानकारी हेतु दिनांक 10 से 12 सितम्बर, 2025 तक सरस केन्द्र, विकास भवन परिसर, प्रयागराज में त्रिदिवसीय इन-सर्विस ट्रेनिंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ 10 सितम्बर, 2025 को अभय कुमार श्रीवास्तव, उप निदेशक, दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग, प्रयागराज मण्डल तथा अशोक कुमार गौतम, जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी, प्रयागराज द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। तीन दिवसीय प्रशिक्षण में बेसिक शिक्षा विभाग के 160 सहायक अध्यापकों को समेकित…
![]()
