यात्रियों की सुविधा एवं प्रतीक्षा सूची के यात्रियों को अतिरिक्त सीट/बर्थ उपलब्ध कराने के उद्देश्य से उत्तर मध्य रेलवे प्रशासन द्वारा गाड़ी संख्या 04135/04136 सूबेदारगंज-यशवंतपुर-सूबेदारगंज स्पेशल ट्रेन की संरचना में स्थाई रूप से बढ़ोतरी की जा रही है। इस ट्रेन में 1 अतिरिक्त प्रथम सह तृतीय वातानुकूलित कोच स्थायी रूप से जोड़ा जा रहा है, जिससे ट्रेन की कुल डिब्बों की संख्या 19 से बढ़कर 20 कोच हो जाएगी। प्रभावी तिथि विवरण: • गाड़ी सं. 04135 (सूबेदारगंज – यशवंतपुर स्पेशल): सूबेदारगंज से दिनांक 18.09.2026 से 04.12.2026 तक संशोधित संरचना के…
![]()
