गुरुपूर्णिमा का पावन पर्व अत्यंत श्रद्धा, भक्ति एवं आध्यात्मिक उल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर दूर-दूर से आए श्रद्धालुओं एवं भक्तों ने पूज्य गुरुदेव स्वामी कृष्णानंद के श्रीचरणों में पुष्प अर्पित कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। गुरु पूजन, वैदिक मंत्रोच्चार, भजन-कीर्तन तथा आध्यात्मिक प्रवचनों से संपूर्ण वातावरण भक्तिमय एवं आध्यात्मिक ऊर्जा से ओत-प्रोत रहा। अपने प्रेरणादायी संदेश में पूज्य गुरुदेव स्वामी कृष्णानंद ने कहा कि “सत्य स्वयं के लिए, प्रेम दूसरों के लिए तथा करुणा सबके लिए रखें।” उन्होंने कहा कि सत्य मनुष्य के व्यक्तित्व को दृढ़ता प्रदान…
![]()
