अपर मंडल रेल प्रबंधक (सामान्य)/प्रयागराज ने किया विंध्याचल एवं मिर्जापुर स्टेशन का निरीक्षण

शारदीय नवरात्रि मेले के दृष्टिगत यात्री सुविधाओं एवं व्यवस्थाओं का लिया जायजा प्रयागराज मंडल के अपर मंडल रेल प्रबंधक (सामान्य), श्री दीपक कुमार ने आगामी शारदीय नवरात्रि मेला के दृष्टिगत आज विंध्याचल स्टेशन का निरीक्षण कर स्टेशन परिसर में उपलब्ध यात्री सुविधाओं एवं आवश्यक व्यवस्थाओं का जायजा लिया। दिनांक 11.10.2026 से 26.10.2026 तक चलने वाले विंध्याचल मेला के दृष्टिगत निरीक्षण के दौरान अपर मंडल रेल प्रबंधक महोदय ने स्टेशन के प्लेटफॉर्म, यात्री प्रतीक्षालय, पेयजल व्यवस्था, शौचालय, प्रकाश व्यवस्था, साफ-सफाई, यात्री आवागमन क्षेत्र सहित अन्य यात्री सुविधाओं का विस्तृत निरीक्षण किया।…

Loading

Read More

रेलवे स्टेशनों एवं रेलवे कॉलोनियों में पेयजल गुणवत्ता की जांच के लिए विशेष अभियान

प्रयागराज मण्डल में 07 से 20 सितंबर, 2026 तक 2026 पेयजल नमूनों की अवशिष्ट क्लोरीन एवं 124 नमूनों की जीवाण्विक गुणवत्ता की जांच प्रयागराज मण्डल में यात्रियों एवं रेल कर्मचारियों को सुरक्षित, स्वच्छ एवं गुणवत्तापूर्ण पेयजल उपलब्ध कराने के उद्देश्य से मण्डल के चिकित्सा विभाग द्वारा रेलवे स्टेशनों एवं रेलवे कॉलोनियों में पेयजल गुणवत्ता की जांच के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इस विशेष अभियान के अंतर्गत चिकित्सा विभाग द्वारा रेलवे स्टेशनों पर उपलब्ध विभिन्न पेयजल स्रोतों तथा रेल कॉलोनियों में पेयजल के नमूने निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार…

Loading

Read More

राजभाषा पखवाड़ा 2026 के अंतर्गत टिप्पणी एवं प्रारूप लेखन प्रतियोगिता का आयोजन

प्रयागराज मंडल में राजभाषा पखवाड़ा 2026 का आयोजन 14 सितंबर से 30 सितंबर 2026 तक किया जा रहा है। पखवाड़े के अंतर्गत मंडल में हिंदी के अधिकाधिक प्रयोग एवं राजभाषा के प्रति कर्मचारियों में जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से विभिन्न प्रतियोगिताओं एवं गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में 22 सितंबर 2026 को हिंदी निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसके बाद आज दिनांक 23 सितंबर 2026 को मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय, प्रयागराज एवं टी.एम. शेड, कानपुर में टिप्पणी एवं प्रारूप लेखन प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता…

Loading

Read More

उत्तर मध्य रेलवे मुख्यालय, सूबेदारगंज में हिंदी कार्यशाला का आयोजन

राजभाषा पखवाड़ा के अवसर पर दि. 23.09.2026 को उत्तर मध्य रेलवे मुख्यालय, सूबेदारगंज में हिंदी कार्यशाला का आयोजन किया गया। उप मुख्‍य राजभाषा अधिकारी एवं उप वित्त सलाहकार एवं मुख्य लेखा अधिकारी/ भंडार डॉ गरिमा त्रिपाठी ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर एवं दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यशाला का उद्घाटन किया। इस अवसर पर उपस्थित कर्मचारियों को संबोधित करते हुए डॉ गरिमा त्रिपाठी ने कहा कि केंद्र सरकार के कार्यालयों में अपना सभी कार्य हिंदी में निष्‍पादित करना संवैधानिक एवं कानूनी दायित्‍व है। हमारा कार्यालय ‘क’ क्षेत्र में है…

Loading

Read More

11वें आयुर्वेद दिवस पर जीबी पंत संस्थान में कार्यक्रम का किया गया आयोजन, 14 विभूतियों को किया गया सम्मानित

आयुर्वेद ने रोग-निरोधक उपायों और उपचार के साथ दीर्घकालिक स्वास्थ्य का मार्ग दिखाया-मा0 सांसद फूलपुर प्रयागराज। आयुर्वेद केवल चिकित्सा पद्धति नहीं, बल्कि स्वस्थ जीवन जीने की समृद्ध भारतीय परंपरा है। इसमें रोगों के उपचार के साथ स्वास्थ्य संरक्षण और रोगों की रोकथाम का व्यापक दृष्टिकोण है। यह बात बुधवार को 11वें आयुर्वेद दिवस के अवसर पर जीबी पंत सामाजिक विज्ञान संस्थान में आयोजित समारोह के मुख्य अतिथि फूलपुर सांसद श्री प्रवीण पटेल ने कही। आयुष विभाग, प्रयागराज एवं जीबी पंत सामाजिक विज्ञान संस्थान के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित समारोह का…

Loading

Read More

त्तर मध्य रेलवे की दो जोड़ी विशेष ट्रेनों में अस्थाई रूप से एक-एक अतिरिक्त स्लीपर कोच बढ़ाने का निर्णय

यात्रियों को सुविधा एवं अतिरिक्त सीट उपलब्ध कराने हेतु उत्तर मध्य रेलवे की दो जोड़ी विशेष ट्रेनों में अस्थाई रूप से एक-एक अतिरिक्त स्लीपर कोच बढ़ाने का निर्णय लिया गया है, जिसका विवरण निम्नवत है – 1. गाड़ी संख्या 04133/04134 कानपुर सेंट्रल – एस.एम.वी.टी. बेंगलुरु – कानपुर सेंट्रल विशेष ट्रेन • वर्तमान कोच क्षमता: 23 आईसीएफ कोच। • बढाया गया कोच: 01 अतिरिक्त स्लीपर कोच। • गाड़ी संख्या 04133 (कानपुर सेंट्रल – एस.एम.वी.टी. बेंगलुरु): दिनांक 20.09.2026 को कानपुर सेंट्रल से (1 फेरे के लिए)। • गाड़ी संख्या 04134 (एस.एम.वी.टी. बेंगलुरु…

Loading

Read More

ठाकुर हर नारायण सिंह ग्रुप ऑफ कॉलेजेज में नवप्रवेशी छात्रों के लिए अभिमुखीकरण कार्यक्रम आयोजित

प्रयागराज। ठाकुर हर नारायण सिंह ग्रुप ऑफ कॉलेजेज, प्रयागराज के कॉमर्स एवं मैनेजमेंट विभाग द्वारा नवप्रवेशी छात्रों के लिए अभिमुखीकरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा, करियर के अवसरों एवं विभिन्न शैक्षणिक गतिविधियों के संबंध में जानकारी दी गई।कार्यक्रम के मुख्य वक्ता प्रो. (डॉ.) शेखर शर्मा, विभाग इंटीग्रल बिजनेस स्कूल, इंटीग्रल यूनिवर्सिटी, लखनऊ ने विद्यार्थियों का मार्गदर्शन करते हुए वर्तमान एआई युग में करियर के अवसर एवं उभरती प्रवृत्तियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी।कार्यक्रम में Founder Chairman श्री देवेंद्र सिंह, Chairman डॉ. उदय…

Loading

Read More

सूबेदारगंज–भगत की कोठी द्विसाप्ताहिक त्योहार विशेष ट्रेन के समय में बदलाव

आगामी त्योहारों के दौरान रेल यात्रियों की सुगम आवाजाही और गाड़ियों में अतिरिक्त भीड़ को नियंत्रित करने के उद्देश्य से रेलवे प्रशासन द्वारा सूबेदारगंज और भगत की कोठी के मध्य द्विसाप्ताहिक त्योहार विशेष ट्रेन (04193/04194) संचालित करने का निर्णय लिया गया है। यह ट्रेन आगामी 1 अक्टूबर 2026 से 1 दिसंबर 2026 के बीच दोनों दिशाओं में कुल 18-18 फेरे लगाएगी। यह विशेष ट्रेन न केवल त्योहारों के दौरान अपने घर लौटने वाले प्रवासियों और श्रद्धालुओं के लिए आवागमन को सुगम बनाएगी, बल्कि उत्तर प्रदेश और राजस्थान के बीच व्यापारिक…

Loading

Read More

स्वच्छता ही सेवा-2026’ के अंतर्गत प्रयागराज मंडल में CTU एवं GVP स्थलों पर विशेष स्वच्छता अभियान

स्टेशन एवं आसपास के रेलवे क्षेत्रों में की गई विशेष सफाई प्रयागराज मंडल में ‘स्वच्छता ही सेवा-2026’ अभियान के अंतर्गत रेलवे परिसरों को स्वच्छ, सुंदर एवं कचरा मुक्त बनाने के उद्देश्य से विभिन्न स्टेशनों, रेलवे परिसरों एवं चिन्हित स्थानों पर विशेष स्वच्छता गतिविधियां संचालित की जा रही हैं। इसी क्रम में दिनांक 19 एवं 20 सितंबर 2026 को Cleanliness Target Units (CTUs) एवं Garbage Vulnerable Points (GVPs) पर विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत रेलवे के अधिकार क्षेत्र में आने वाली स्टेशन तक जाने वाली सड़कों,…

Loading

Read More

नमामि गंगे कॉलोनी में धूमधाम से मनाया गया गणपति उत्सव, भक्तिमय माहौल में हुआ विसर्जन

प्रयागराज। सुलेम सराय स्थित नमामि गंगे कॉलोनी में गणपति उत्सव धूमधाम और भक्तिभाव के साथ मनाया गया। गणेश चतुर्थी के अवसर पर स्थापित भगवान गणेश की प्रतिमा का विधि-विधान से विसर्जन किया गया। इस दौरान कॉलोनी में श्रद्धा, भक्ति और उत्साह का माहौल बना रहा। कॉलोनी के लोगों ने एकजुट होकर गणपति बप्पा की पूजा-अर्चना की और उत्सव के समापन पर भावपूर्ण विदाई दी। गणेश चतुर्थी से लेकर विसर्जन तक कॉलोनी में प्रतिदिन धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता रहा। कॉलोनी और आसपास की महिलाओं ने सुबह-शाम नियमित रूप से…

Loading

Read More