गोरखपुर, 05 सितम्बर, 2026ः पूर्वाेत्तर रेलवे के प्रमुख मुख्य वाणिज्य प्रबंधक एवं मुख्य राजभाषा अधिकारी श्री पी. सी. जायसवाल द्वारा क्षेत्रीय रेल प्रशिक्षण संस्थान, गाजीपुर का गहन निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने संस्थान में रेलकर्मियों को बेहतर प्रशिक्षण एवं सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से विकसित विभिन्न प्रशिक्षण एवं अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। प्रमुख मुख्य वाणिज्य प्रबंधक ने संस्थान में मॉडल रूम, पुस्तकालय, कवच लैब, जिम, मनोरंजन कक्ष एवं मेस का निरीक्षण किया तथा उन्होंने संस्थान मे प्रज्ञान आई. टी. लैब का उद्घाटन किया वहां उपलब्ध सुविधाओं…
![]()
