गोरखपुर, 04 अगस्त, 2026ः महाप्रबन्धक, पूर्वोत्तर रेलवे श्री उदय बोरवणकर ने महाप्रबन्धक सभाकक्ष ‘चैतन्य‘, गोरखपुर में 04 अगस्त, 2026 को संरक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 04 कर्मचारियों को ‘स्टार परफॉर्मर ऑफ द मंथ‘ घोषित कर नकद पुरस्कार एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। पुरस्कार प्राप्तकर्ताओं में इज्जतनगर मंडल के काशीपुर स्टेशन पर लोको पायलट के पद पर कार्यरत श्री राजकुमार यादव एवं वरिष्ठ सहायक लोको पायलट के पद पर कार्यरत श्री निरंजन कुमार ने 13 मई, 2026 को रात्री पाली में गाड़ी संख्या 25014 में कार्य…
![]()
