Festival Season से पहले Sugar Price में भारी उछाल,

चीनी की कीमतों ने इस समय सरकार और आम लोगों दोनों की चिंता बढ़ा दी है। देश में गन्ने की खेती का रकबा बढ़ा है, चीनी मिलों के पास उत्पादन की क्षमता भी मौजूद है, लेकिन बाजार में चीनी की उपलब्धता कम पड़ रही है। इसी वजह से कीमतें तेजी से बढ़ी हैं और अब केंद्र सरकार आयात शुल्क हटाकर विदेश से चीनी मंगाने के विकल्प पर विचार कर रही है। मौजूद जानकारी के अनुसार, भारत में चीनी के आयात पर फिलहाल 100 प्रतिशत शुल्क लागू है। सरकार इसे हटाने…

Loading

Read More

BSE Sensex 374 अंक चढ़ा, Reliance Industries और बैंक शेयरों में लिवाली

मुंबई, छह अगस्त स्थानीय शेयर बाजारों में बृहस्पतिवार को मिला-जुला रुख रहा। कच्चे तेल के दाम में नरमी और रिलायंस इंडस्ट्रीज तथा आईसीआईसीआई बैंक जैसी बड़ी कंपनियों के शेयरों में लिवाली से मानक सूचकांक बीएसई सेंसेक्स 374 अंक के लाभ में रहा, जबकि एनएसई निफ्टी में मामूली 11 अंक की तेजी रही। तीस शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स कारोबार के दौरान पूरे समय सकारात्मक दायरे में रहा। अंत में यह 373.76 अंक यानी 0.48 प्रतिशत चढ़कर 78,954.76 अंक पर बंद हुआ। पचास शेयरों पर आधारित एनएसई निफ्टी पूरे दिन सीमित…

Loading

Read More

Juniper Green Energy Share Price पहले दिन 15 प्रतिशत चढ़ा, 259 रुपये पर बंद

छह अगस्त नवीकरणीय ऊर्जा क्षेत्र की कंपनी जुनिपर ग्रीन एनर्जी लिमिटेड का शेयर बृहस्पतिवार को अपने निर्गम मूल्य 225 रुपये के मुकाबले 15 प्रतिशत बढ़त के साथ बंद हुआ। बीएसई पर कंपनी का शेयर 242 रुपये पर सूचीबद्ध हुआ, जो निर्गम मूल्य से 7.55 प्रतिशत अधिक था। कारोबार के दौरान कंपनी का शेयर 18.28 प्रतिशत बढ़कर 266.15 रुपये तक पहुंच गया। अंत में यह 259.60 रुपये पर बंद हुआ, जो निर्गम मूल्य से 15.37 प्रतिशत की बढ़त है। एनएसई पर कंपनी का शेयर 245 रुपये पर सूचीबद्ध हुआ, जो निर्गम…

Loading

Read More

US Supreme Court के बड़े फैसले के बाद Amazon को मिला $600 Million रिफंड

अमेरिका में आयात शुल्क को लेकर चल रहा विवाद अब बड़े कारोबारी फैसले का रूप ले चुका है। देश के उच्चतम न्यायालय के एक महत्वपूर्ण निर्णय के बाद कई बड़ी कंपनियों को अरबों डॉलर की राशि वापस मिलनी शुरू हो गई है। इसी क्रम में अमेजन ने भी खुलासा किया है कि उसे लगभग 60 करोड़ डॉलर की शुल्क वापसी मिली है। कंपनी का कहना है कि इस राशि का एक हिस्सा उन ग्राहकों को लौटाया जाएगा, जिनसे पहले अतिरिक्त आयात शुल्क लिया गया था। बता दें कि इस वर्ष…

Loading

Read More

Misleading Claims पर FSSAI की बड़ी कार्रवाई, Dabur को ‘100% Natural’ टैग वाले उत्पाद वापस लेने का Order

भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण ने ऐसे दावों को लेकर बड़ी कार्रवाई करते हुए डाबर इंडिया के कई उत्पादों की बिक्री रोकने का निर्देश दिया है। नियामक का कहना है कि इन दावों से उपभोक्ताओं के बीच भ्रम की स्थिति पैदा हो सकती है और यह मौजूदा नियमों के अनुरूप नहीं हैं। मौजूद जानकारी के अनुसार, यह कार्रवाई डाबर के कई उत्पादों पर लागू होगी। इनमें जैविक शहद, सेब का सिरका, नारियल का शुद्ध तेल, तिल का तेल, गाय का घी, नारियल पानी और नारियल का दूध जैसे उत्पाद…

Loading

Read More

Indian Oil को पहली तिमाही में 2,661.37 करोड़ रुपये का शुद्ध घाटा हुआ

सार्वजनिक क्षेत्र की पेट्रोलियम कंपनी इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन (आईओसी) को चालू वित्त वर्ष की अप्रैल-जून तिमाही में एकल आधार पर 2,661.37 करोड़ रुपये का शुद्ध घाटा हुआ है। कंपनी ने शुक्रवार को कहा कि लागत बढ़ने के बावजूद ईंधन की कीमतें स्थिर रखने से यह घाटा हुआ है। पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में कंपनी को 5,688.60 करोड़ रुपये का लाभ हुआ था जबकि जनवरी-मार्च 2026 तिमाही में उसे 11,377.51 करोड़ रुपये की कमाई हुई थी। आईओसी के चेयरमैन ए. एस. साहनी ने यहां संवाददाताओं से कहा कि पश्चिम…

Loading

Read More

NHAI चालू वित्त वर्ष में 1.80 लाख करोड़ रुपये की Highway Projects के लिए मांगेगा बोलियां

भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने कहा कि वह चालू वित्त वर्ष में 1.80 लाख करोड़ रुपये की कुल पूंजीगत लागत के साथ 2,442 किलोमीटर लंबी 54 राजमार्ग और एक्सप्रेसवे परियोजनाओं के लिए बोलियां आमंत्रित करने की योजना बना रहा है। यह 2025-26 में एनएचएआई द्वारा बोली के लिए चिन्हित की गई 3,45,466 करोड़ रुपये की अनुमानित पूंजीगत लागत वाली 6,376 किलोमीटर लंबी 124 परियोजनाओं की तुलना में काफी कम है। एनएचएआई के एक दस्तावेज के अनुसार चिन्हित की गई राजमार्ग परियोजनाएं आंध्र प्रदेश, बिहार, दिल्ली, गुजरात, झारखंड, कर्नाटक, केरल,…

Loading

Read More

Amazon और Safer Internet India ने ग्राहकों को धोखाधड़ी से बचाने के लिए गाइड जारी की

फर्जी वेबसाइट, नकली डिलीवरी पैकेज, भुगतान में धोखाधड़ी और बहुत सस्ता दिखने वाले ऑफर ऑनलाइन खरीदारी में धोखाधड़ी के सबसे आम तरीके बन चुके हैं। इन खतरों के बारे में उपभोक्ताओं को सतर्क करने के लिए एक नई उपभोक्ता गाइड जारी की गई है। इस हैंडबुक को सेफर इंटरनेट इंडिया ने तैयार किया है और इसे दिग्गज ई-कॉमर्स कंपनी अमेजन के सहयोग से जारी किया गया है। ‘सुरक्षित ऑनलाइन खरीदारी के लिए आपका गाइड’ शीर्षक इस हैंडबुक का उद्देश्य ऑनलाइन खरीदारों को धोखाधड़ी पहचानने, उससे बचने और खुद को सुरक्षित…

Loading

Read More

पहली तिमाही में शुद्ध लाभ 17.48% घटकर 531 करोड़ रुपये रहा

श्री सीमेंट लिमिटेड का एकीकृत शुद्ध लाभ चालू वित्त वर्ष की जून तिमाही में 17.48 प्रतिशत घटकर 531.12 करोड़ रुपये रहा। मुख्य रूप से कच्चे माल की लागत बढ़ने के कारण कंपनी का लाभ घटा है। बांगुर परिवार प्रवर्तित कंपनी ने शुक्रवार को शेयर बाजार को दी सूचना में कहा कि एक साल पहले इसी तिमाही में उसका शुद्ध लाभ 643.66 करोड़ रुपये था।क्षमता के हिसाब से देश के तीसरे सबसे बड़े सीमेंट समूह का वित्तवर्ष 2026-27 की जून तिमाही में परिचालन राजस्व 18 प्रतिशत बढ़कर 6,233.13 करोड़ रुपये रहा,…

Loading

Read More

मई में सेवा क्षेत्र के 16 उप-क्षेत्रों में दर्ज हुई सकारात्मक वृद्धि, आवास और खाद्य सेवाएं रहीं शीर्ष पर

सरकार ने बुधवार को सेवा उत्पादन सूचकांक का दूसरा उप-क्षेत्रीय परीक्षण सूचकांक जारी किया। इसके तहत इस साल मई में संगठित सेवा क्षेत्र के 19 उप-क्षेत्रों में से आठ उप-क्षेत्रों में दहाई अंक में वृद्धि रही। इसमें आवास एवं खाद्य सेवा सेवा क्षेत्र का प्रदर्शन सबसे बेहतर रहा।सांख्यिकी एवं कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय ने आधार वर्ष 2024-25 के साथ 19 उप-क्षेत्रों को सेवा उत्पादन सूचकांक (आईएसपी) जारी किया है। मंत्रालय के बयान के अनुसार, परीक्षण के तौर पर जारी आईएसपी के तहत विमान परिवहन, डाक एवं कूरियर तथा सूचना एवं प्रसारण को…

Loading

Read More