GST दरों में कटौती से क्या-क्या सस्ता होगा? देखिये पूरी लिस्ट, वाकई गजब है मोदी का Diwali Gift

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार ने पिछले आठ वर्षों में अब तक की सबसे बड़ी कर कटौती की दिशा में कदम उठाने का ऐलान किया है। इस कदम से सरकार की आमदनी पर दबाव तो बढ़ेगा, लेकिन उद्योग जगत और राजनीतिक विश्लेषकों के अनुसार यह मोदी की छवि को मज़बूत करने वाला फैसला साबित होगा, ख़ासकर उस समय जब भारत और अमेरिका के बीच व्यापारिक तनातनी जारी है। इसके अलावा, इस फैसले का बिहार विधानसभा चुनावों पर भी काफी असर पड़ सकता है। हम आपको बता दें कि सरकार ने…

Loading

Read More

ब्लूस्टोन ज्वेलरी का शेयर गिरावट के साथ सूचीबद्ध होने के बाद संभला

ब्लूस्टोन ज्वेलरी एंड लाइफस्टाइल लिमिटेड का शेयर अपने निर्गम मूल्य 517 रुपये से करीब दो प्रतिशत की गिरावट के साथ मंगलवार को बाजार में सूचीबद्ध हुआ। हालांकि बाद में इसमें तेजी दर्ज की गई। बीएसई पर शेयर निर्गम मूल्य से 1.58 प्रतिशत की गिरावट के साथ 508.80 रुपये पर सूचीबद्ध हुआ। बाद में इसमें तेजी आई और यह 3.14 प्रतिशत की बढ़त के साथ 533.25 रुपये पर पहुंच गया। एनएसई में शेयर ने 1.35 प्रतिशत की गिरावट के साथ 510 रुपये पर कारोबार की शुरुआत की। हालांकि जल्द ही वापसी…

Loading

Read More

OpenAI ने भारत में 399 रुपये प्रति माह की ‘ChatGPT GO’ सदस्यता पेश की

ओपनएआई ने भारत में चैटजीपीटी गो की घोषणा की है जिसकी सदस्यता 399 रुपये प्रति महीने से शुरू होती है। कंपनी ने घोषणा की कि सभी चैटजीपीटी सदस्यता का भुगतान यूपीआई के माध्यम से किया जा सकेगा, जिससे समूचे भारत के उपयोगकर्ताओं के लिए ओपनएआई के उन्नत एआई उपकरणों तक पहुंच आसान हो जाएगी। प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, ‘‘ ओपनएआई, चैटजीपीटी गो की शुरुआत कर रहा है, जो एक नई सदस्यता योजना है। recommended by BRAINBERRIES Which Snake Wins In Size: Titanoboa Vs. Anaconda? LEARN MORE इसे समूचे भारत में…

Loading

Read More

कार, बाइक, स्कूटी, SUV…सब सस्ता करने जा रहे मोदी

मनचाही कार, स्कूटर, बाइक या एसयूवी खरीदने का आपका सपना जल्द ही सच हो सकता है। जी हाँ, हम आपको बता दें कि मोदी सरकार नए जीएसटी ढांचे पर काम कर रही है, जिससे वाहनों पर लगने वाला भारी टैक्स कम हो सकता है। खासकर छोटी कारों और टू-व्हीलर सेगमेंट में कीमतों में राहत मिलने की पूरी संभावना है। मोदी सरकार वाहन खरीददारों के लिए नया जीएसटी ढांचा लागू करने पर विचार कर रही है, जिसमें कारों, एसयूवी और टू-व्हीलर्स पर अलग-अलग कर दरों को तर्कसंगत बनाया जाएगा। हम आपको…

Loading

Read More

गिर गए सोने-चांदी के दाम, जानें MCX के आज के भाव

पिछले हफ्ते रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंचने के बाद 11 अगस्त 2025 को एमसीएक्स पर सोने की कीमत में भारी गिरावट आई। भू-राजनीतिक तनाव थोड़ा कम होने और मुनाफावसूली के बीच, सोने की कीमत में भारी गिरावट आई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर सोने का 3 अक्टूबर का अनुबंध 600 रुपये की गिरावट के साथ 1,01,198 रुपये प्रति 10 ग्राम पर खुला, जबकि पिछला बंद भाव 1,01,798 रुपये था। इसके बाद यह 1,00,621 रुपये के निचले स्तर तक गिर गया। पिछली बार यह 1,134 रुपये या 1.11 प्रतिशत की गिरावट के…

Loading

Read More

निर्मला सीतारमण ने लोकसभा में पेश किया Income Tax Bill 2025

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने सोमवार को लोकसभा में प्रवर समिति की लगभग सभी सिफारिशों को शामिल करने के बाद संशोधित आयकर विधेयक 2025 पेश किया। यह विधेयक अपने मूल स्वरूप में फरवरी में पेश किया गया था और फिर समीक्षा के लिए संसदीय प्रवर समिति को भेजा गया था। समिति ने 21 जुलाई को अपनी सिफारिशें प्रस्तुत कीं। सीतारमण ने कहा कि यह विधेयक आयकर से संबंधित कानूनों को समेकित और संशोधित करने का प्रयास करता है और 1961 के अधिनियम का स्थान लेगा। सीतारमण ने आयकर से…

Loading

Read More

त्योहारों के मौसम में रेलवे का नया राउंड ट्रिप पैकेज स्कीम, ट्रेन टिकट पर मिलेगा 20% का डिस्काउंट

त्योहारों के व्यस्त मौसम में यात्रियों की सुविधा के लिए एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए भारतीय रेलवे ने एक प्रायोगिक राउंड ट्रिप पैकेज शुरू किया है। राउंड ट्रिप पैकेज के तहत यात्रियों को वापसी यात्रा के मूल किराए पर 20% की छूट दी जा रही है। इस पहल का उद्देश्य दिवाली और छठ की छुट्टियों के दौरान भीड़ को नियंत्रित करना, बिना किसी परेशानी के बुकिंग सुनिश्चित करना और ट्रेनों का अधिकतम उपयोग सुनिश्चित करना है। योजना विवरण और बुकिंग अवधि यह योजना यात्रियों को एक ही यात्रा के लिए…

Loading

Read More

बैंक बचत खातों में न्यूनतम शेष राशि तय करने के लिए स्वतंत्र: आरबीआई गवर्नर

भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर संजय मल्होत्रा ने सोमवार को कहा कि बैंक बचत खातों में न्यूनतम शेष राशि तय करने के लिए स्वतंत्र हैं और यह आरबीआई के नियामक अधिकार क्षेत्र में नहीं आता है। वह गुजरात के मेहसाणा जिले के गोजरिया ग्राम पंचायत में वित्तीय समावेश पर आयोजित एक समारोह के दौरान संवाददाताओं से बातचीत में यह बात कही। एक निजी बैंक के बचत खातों के लिए जरूरी न्यूनतम शेष राशि बढ़ाने के बारे में पूछने पर मल्होत्रा ने कहा, आरबीआई ने न्यूनतम शेष राशि तय करने का…

Loading

Read More

पेट्रोल पंप के लाइसेंस मानकों को संशोधित करने पर विचार कर रही सरकार

सरकार बदलते वैश्विक ईंधन परिदृश्य को ध्यान में रखते हुए पेट्रोल पंपों के लाइसेंस जारी करने से संबंधित मानदंडों को शिथिल करने के बारे में विचार कर रही है। एक सरकारी आदेश में यह जानकारी दी गई है। पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने 2019 के दिशा-निर्देशों की प्रभावशीलता को परखने और ऊर्जा सुरक्षा एवं कार्बन उत्सर्जन में कटौती के राष्ट्रीय संकल्प के अनुरूप नीति को अद्यतन बनाने के लिए एक विशेषज्ञ समिति गठित की है। सरकारी आदेश के अनुसार, यह कदम दुनिया के सबसे तेज़ी से बढ़ते ईंधन बाजार…

Loading

Read More

वित्तीय समावेशन केवल बैंकिंग पहुंच नहीं, सशक्तिकरण का माध्यम: आरबीआई डिप्टी गवर्नर

भारतीय रिज़र्व बैंक के डिप्टी-गवर्नर स्वामीनाथन जानकीरामन ने शनिवार को कहा कि री-केवाईसी शिविर जैसी वित्तीय समावेशन की पहल केवल बैंकिंग पहुंच बढ़ाने तक सीमित नहीं हैं, बल्कि ये ग्राहकों को वित्तीय साक्षरता के माध्यम से सशक्त बनाती हैं। तिरुवल्लूर ज़िले में इंडियन बैंक (मुख्यालय चेन्नई) द्वारा आयोजित वित्तीय समावेशन कार्यक्रम में जानकीरामन ने ऐसे आयोजनों के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि ऐसे शिविर लोगों को बैंक शाखा में जाए बिना ही अपना री-केवाईसी (अपने ग्राहक को जानें) पूरा करने में मदद करते हैं। इंडियन बैंक की ओर…

Loading

Read More