ओलंपिक रजत पदक विजेता मीराबाई चानू आगामी राष्ट्रमंडल खेलों में भारतीय भारोत्तोलन दल की अगुआई करेंगी जहां डोपिंग मामलों से प्रभावित तैयारियों के बावजूद भारतीय टीम इस प्रतियोगिता में अपने दबदबे को कायम रखने के इरादे से उतरेगी। प्रतियोगिता से पहले भारतीय भारोत्तोलन दल को बड़ा झटका लगा, जब डोपिंग उल्लंघनों के कारण खिलाड़ियों की संख्या 16 से घटाकर 11 कर दी गयी। इसमें नवीनतम मामला 96 किलोग्राम वर्ग के दिलबाग सिंह का है, जिन्हें इसी सप्ताह टीम से बाहर कर दिया गया। इससे भारतीय दल की तैयारियों पर असर…
![]()
