ओवल के पिच क्यूरेटर से क्यों भिड़े कोच गौतम गंभीर, आखिर किसने कराया बीच बचाव?

टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर और ओवल मैदान के मुख्य क्यूरेटर ली फोर्टिस के बीच तीखी बहस हो गई और गंभीर को मैदानकर्मियों की ओर ऊंगली उठाकर ये कहते सुना गया, तुम नहीं बताओगे कि हमें क्या करना है। ओवल पर भारत और इंग्लैंड के बीच गुरुवार से पांचवां और आखिरी टेस्ट खेला जाएगा। मैनचेस्टर में चौथे टेस्ट में हार की कगार पर पहुंचकर ड्रॉ कराने वाली भारतीय टीम ने दो दिन पहले अभ्यास शुरू कर दिया है। अभ्यास सत्र के दौरान गंभीर और क्यूरेटर के बीच की…

Loading

Read More

IPL 2026 से पहले केकेआर को बड़ा झटका, टीम का प्रमुख सदस्य हुआ अलग

आईपीएल के अगले सीजन को शुरू होने में अभी काफी समय बाकी है। इससे पहले आईपीएल 2024 की विजेता कोलकाता नाइट राइडर्स को एक बड़ा झटका लग गया है। दरअसल, हेड कोच चंद्रकांत पंडित ने फ्रेंचाइजी से अलग होने का फैसला कर लिया है। उन्हें अगस्त 2022 में टीम का हेड कोच नियुक्त किया था। पंडित ने ब्रेंडन मैकुलम की जगह ली थी। 2026 में अब वो इस टीम के लिए कोच की भूमिका नहीं निभाएंगे।   बता दें कि, आईपीएल 2025 में टीम का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। अजिंक्य…

Loading

Read More

काफा नेशंस कप में हिस्सा लेगी भारतीय फुटबॉल टीम, ताजिकिस्तान-उजबेकिस्तान में होगा टूर्नामेंट

ताजिकिस्तान और उज्बेकिस्तान में 28 अगस्त से आठ सितंबर के बीच काफा नेशंस कप का आयोजन होगा। वहीं इस टूर्नामेंट में भारतीय फुटबॉल टीम भी हिस्सा लेगी। बता दें कि, मलेशिया के विकल्प के तौर पर मध्य एशियाई फुटबॉल संघ ने भारत को खेलने का न्योता दिया है। आठ टीमो के टूर्नामेंट में मलेशिया ने खिलाड़ियो की उपलब्धता और लॉजिस्टिक्स का हवाला देकर 15 जुलाई को नाम वापिस ले लिया था। ये टूर्नामेंट फीफा की अंतर्राष्ट्रीय विंडो में नहीं पड़ता जो एक से 9 सितंबर के बीच है।   ओमान को भी इसमें…

Loading

Read More

सात्विक-चिराग की जोड़ी ने BWF रैंकिंग में लगाई लंबी छलांग, टॉप-10 में हुई वापसी

एशियन गेम्स के गोल्ड मेडलिस्ट और भारत की स्टार बैडमिंटन जोड़ी सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी ने BWF की ताजा रैंकिंग में मेंस डबल्स में तीन स्थान की लंबी छलांग लगाई है। ये जोड़ी अब 10वें नंबर पर पहुंच गई है। सात्विक-चिराग ने ये सफलता चाइना ओपन 2025 में सेमीफाइनल तक पहुंचने के बाद मिली है, जहां उन्हें मलेशिया की जोड़ी आरोन चिया और सो वूई यिक से 13-21, 17-21 से हार का सामना करना पड़ा था। इस सीजन ये उनका तीसरा सेमीफाइनल था। इससे पहले वे सिंगापुर ओपन और इंडिया…

Loading

Read More

पांचवें टेस्ट के लिए इंग्लैंड की टीम घोषित, इस ऑलराउंडर को मिला मौका

भारत के खिलाफ पांचवें और आखिरी टेस्ट मैच के लिए इंग्लैंड टीम का ऐलान हो गया है। पांचवां मुकाबला लंदन के ओवल मैदान में 31 जुलाई से खेला जाएगा। वहीं अभी तक दोनों टीमों के बीच 4 मुकाबले खेले जा चुके हैं जहां मेजबान इंग्लैंड 2-1 से आगे है। वहीं पांचवें टेस्ट के लिए इंग्लैंड टीम में फास्ट बॉलिंग ऑलराउंडर जेमी ओवर्टन की वापसी हुई है। ओवर्टन इस सीरीज में पहले तीन टेस्ट मैचों के लिए टीम का हिस्सा थे लेकिन उन्हें मैनचेस्टर टेस्ट के लिए टीम से रिलीज कर दिया गया था, ताकि वे सरे के लिए काउंटी मैच खेल सकें। अब 31 साल के ओवर्टन की फिर से टीम में एंट्री हुई है। बता दें कि, जेमी ने अभी तक इंग्लैंड के लिए 1 टेस्ट मैच खेला है जिसमें…

Loading

Read More

पांचवां टेस्ट नहीं खेलेंगे बेन स्टोक्स? इंग्लैंड कप्तान ने अपने बयान से मचाई खलबली

इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स मैनचेस्टर टेस्ट के बाद लगातार चर्चा में हैं। भारत के खिलाफ उन्होंने चौथे टेस्ट में अपनी पूरी जान लगा दी। उन्होंने चोटिल होने केबाद भी गेंदबाजी की और बल्लेबाजी करते हुए शतक भी ठोका। टीम को जीत दिलाने के लिए उन्होंने अपने शरीर की परवाह नहीं की। फिर भी स्टोक्स को निराशा मिली क्योंकि टीम इंडिया ने अपने जुझरूपन से मैच ड्रॉ करा दिया। स्टोक्स की हालत अच्छी नहीं है जिस कारण उनके पांचवें मैच में खेलने पर सस्पेंस है।स्टोक्स को मैच के तीसरे दिन चोट लग गई थी और इसी कारण वह रिटायर हर्ट हो गए थे। ये पहली बार था जब स्टोक्स अपने इंटरनेशनल क्रिकेट में पहली बार रिटायर हुए थे। स्टोक्स ने वापसी की और 141 रनों की…

Loading

Read More

जसप्रीत बुमराह के पांचवें टेस्ट में खेलने पर कप्तान शुभमन गिल ने दिया बड़ा अपडेट

टीम इंडिया के कप्तान शुभमन गिल ने जसप्रीत बुमराह के आखिरी टेस्ट में खेलने को लेकर ऐसा जवाब दिया है कि सस्पेंस खत्म होने की बजाय बढ़ गया है। दरअसल, बुमराह के बारे में इंग्लैंड दौरे से पहले अपडेट दिया गया था कि वो कुल तीन मुकाबले ही खेलेंगे। साल की शुरुआ में स्ट्रेस रिएक्शन से जूझने वाले बुमराह के वर्कलोड मैनेजमेंट का ख्याल रखते हुए ये फैसला लिया गया था। जिसके चलते उन्होंने एजबेस्टन टेस्ट में हिस्सा नहीं लिया, लेकिन अन्य तीनों टेस्ट में खेले। इंग्लैंड की टीम मौजूदा…

Loading

Read More

Lakshya Sen को सुप्रीम कोर्ट से मिली राहत, बैडमिंटन खिलाड़ी के खिलाफ प्रमाण पत्र को लेकर हुई थी FIR

सुप्रीम कोर्ट ने जन्म प्रमाण पत्र जालसाजी मामले में भारत के बैडमिंटन खिलाड़ी लक्ष्य सेन, उनके परिवार के सदस्यों और कोच के खिलाफ दर्ज प्राथमिकी सोमवार को रद्द कर दी है। जस्टिस सुधांशु धूलिया और जस्टिस अरविंद कुमार की पीठ ने कहा कि सेन के खिलाफ अपराधिक कार्रवाई जारी रखना अनुचित है। ये अदालती प्रक्रिया का दुरुपयोग है। सुप्रीम कोर्ट ने इससे पहले कर्नाटक सरकार और शिकायकर्ता एमजी नागराज को नोटिस जारी किया था। जिन्होंने आरोप लगाया था कि लक्ष्य सेन और उनके भाई चिराग सेन के जन्म प्रमाण पत्र जाली थे। वह कर्नाटक हाई कोर्ट के 19 फरवरी के आदेश को चुनौती देने वालीयाचिका पर सुनवाई कर रही थी।  सुप्रीम कोर्ट ने सेन, उनके…

Loading

Read More

Divya Deshmukh ने जीता चेस वर्ल्ड कप का खिताब, 19 साल की उम्र में किया कमाल

भारत की युवा शतरंज खिलाड़ी दिव्या देशमुख ने महिला चेस वर्ल्ड कप 2025 अपने नाम कर लिया है। जॉर्जिया में हुए इस वर्ल्ड कप फाइनल में 19 वर्षीय दिव्या ने इस दौरान हमवतन कोनेरू हम्पी को शिकस्त देते हुए ये खिताब अपने नाम किया। पिछले साल ही दिव्या ने जूनियर वर्ल्ड चैंपियन का खिताब जीता था और अब वह महिला चेस वर्ल्ड कप की चैंपियन बन गई हैं। ऐसा करने वाली वह पहली भारतीय महिला खिलाड़ी बनी हैं। फाइनल मुकाबले में दोनों भारतीय दिग्गजों के बीच जबरदस्त टक्कर देखने को मिली। दोनों क्लासिकल गेम्स ड्रॉ रहे, जिसके बाद फैसला रैपिड टाईब्रेकर में हुआ। दिव्या देशमुख ने हम्पी को 1.5-0.5 से हराकर…

Loading

Read More

भारतीय महिला क्रिकेटर वेदा कृष्णमूर्ति ने लिया संन्यास, भारत के लिए खेले 124 इंटरनेशनल मैच

भारतीय बल्लेबाज वेदा कृष्णमूर्ति ने शुक्रवार को अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की है। वेदा ने अपने करियर में 48 वनडे और 76 टी20 अंतर्राष्ट्रीय मैच खेले हैं। जिनमें उन्होंने क्रमश: 829 और 875 रन बनाए हैं। लेकिन संकेत दिया कि वह किसी अन्य भूमिका में खेल से जुड़ी रहेंगी। वेदा कृष्णमूर्ति ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि, एक छोटे शहर की बडे सपने रखने वाली लड़की से लेकर गर्व से भारतीय टीम की जर्सी पहनने तक। क्रिकेट ने मुझे जो भी सबक, लोग और यादें दीं हैं, उनके लिए आभारी हूं। अब खेल को अलविदा कहने का समय आ गया है, लेकिन खेल को नहीं। हमेशा भारत…

Loading

Read More