भारतीय उप-कप्तान केएल राहुल ने बुधवार को यहां कहा कि उनकी टीम श्रीलंका के खिलाफ पहले टेस्ट क्रिकेट मैच में जल्द से जल्द जीत हासिल करने के लिए प्रतिबद्ध थी क्योंकि उन्हें पता था कि भारी बारिश होने वाली है। भारत के 165 रन से जीत हासिल करने के ठीक पांच मिनट बाद बारिश शुरू हो गई। राहुल ने कहा, ‘‘हमें पता था कि तेज बारिश होने वाली है और इसलिए हम जल्द से जल्द उनकी पारी समाप्त करना चाहते थे। ईमानदारी से कहूं तो हमें बहुत राहत मिली है।’’…
![]()
