373 छात्रों का रिजल्ट संशोधित
प्रयागराज क्षेत्र के 10वीं की परीक्षा में शामिल कुल 2,316 छात्रों ने स्क्रूटनी के लिए आवेदन किया था। जिनमें से 373 छात्रों के रिजल्ट में संशोधन किया गया है। संशोधन के बाद कुछ स्टूडेंट्स के अंक बढ़े हैं। तो वहीं कुछ छात्रों के विषयों में सुधार हुआ है और कुछ स्टूडेंट्स का परिणाम यथावत ही रखा गया है।
हजारों छात्रों ने किया था आवेदन
12वीं की परीक्षा के लिए कुल 10001 छात्रों ने स्क्रूटनी के लिए आवेदन किया था। जिनमें से 1717 छात्रों के परिणाम में संशोधन किया गया है। कई छात्रों के संशोधित परिणाम में अंकों की बढ़ोत्तरी की गई। तो वहीं कुछ अन्य मामलों में उत्तरपुस्तिका के पुनर्मूल्यांकन करने के बाद त्रुटियों में सुधार किया गया है।
जल्द मिलेगी मार्कशीट
स्क्रूटनी के बाद जिन स्टूडेंट्स के अंक बढ़े हैं या फिर परिणाम में बदलाव हुआ है। उनकी संशोधित मार्कशीट भी जल्द ही संबंधित स्कूलों के जरिए वितरित किए जाएंगे। बोर्ड ने सभी जिला विद्यालय के निरीक्षकों को निर्देश दिए हैं कि वह संशोधित अंकपत्र प्राप्त करने के बाद उसे स्टूडेंट्स को उपलब्ध कराएं। हर साल यूपी बोर्ड परीक्षा के बाद हर साल हजारों स्टूडेंट्स ने अपने अंकों और परिणामों को लेकर स्क्रूटनी के लिए आवेदन करते हैं। इस दौरान स्टूडेंट्स की उत्तर पुस्तिकाओं की दोबारा जांच की जाती है। किसी भी तरह की गलती मिलने पर अंक संशोधित किए जाते हैं।
![]()
