अमेरिकी रक्षा विभाग ने कहा है कि भारत को पाकिस्तान अपने अस्तित्व के लिए खतरा मानता है। दूसरी ओर, भारत उसे सुरक्षा की समस्या के तौर पर देखता है। टाइम्स ऑफ इंडिया के मुताबिक, अपनी सालाना रिपोर्ट में अमेरिकी रक्षा खुफिया एजेंसी ने कहा कि पाकिस्तानी सेना खुद को मॉडर्न बनाना जारी रखेगी। उसमें परमाणु हथियारों का। विकास भी शामिल है। रिपोर्ट में कहा गया है कि पाकिस्तान भारत को अपने अस्तित्व के लिए खतरा मानता है और वह भारत की। पारंपरिक सैन्य बढ़त को कम करने के लिए परमाणु हथियारों के विकास सहित अपने सैन्य आधुनिकीकरण की कोशिशों को जारी रखेगा। पाकिस्तान मुख्य रूप से चीन की आर्थिक और सैन्य सहायता पर निर्भर है। पाकिस्तानी सेना हर साल चीन के साथ कई संयुक्त सैन्य अभ्यास करती है। पाकिस्तान को हथियारों की मदद के लिए टेक्नॉलजी चीन से मिलती है। कभी-कभी मदद तुर्किये और यूएई के माध्यम से भी भेजी जाती है। अमेरिका ने यह भी कहा कि पाकिस्तान चीन की आर्थिक और सैन्य उदारता का प्राथमिक प्राप्तकर्ता है और पाकिस्तान के सशस्त्र बलों का समर्थन करने वाली विदेशी सामग्री और प्रौद्योगिकी मुख्य रूप से चीन के आपूर्तिकर्ताओं से प्राप्त की जाती है। रिपोर्ट में कहा गया है कि पाकिस्तान मुख्य रूप से चीन की आर्थिक और सैन्य उदारता का प्राप्तकर्ता है और पाकिस्तानी सेना हर साल चीन की पीएलए के साथ कई संयुक्त सैन्य अभ्यास करती है, जिसमें नवंबर 2024 में पूरा होने वाला एक नया हवाई अभ्यास भी शामिल है।
अमेरिकी रक्षा विभाग की खुफिया रिपोर्ट में कहा गया है कि भारत अब चीन को अपना प्रमुख प्रतिद्वंद्वी मानता है। चीन अपने सैन्य ठिकाने म्यांमार, पाकिस्तान और श्रीलंका जैसे देशों में बनाने पर विचार कर रहा है। अगर, ऐसा होता है तो यह भारत के लिए खतरा हो सकता है। चीन हिंद महासागर में भी अपना प्रभाव बढ़ाना चाहता है।
September 20, 2026
sangamshapath Comments Off on MS NOW, CNN और Politico की व्हाइट हाउस में एंट्री बैन, फेक न्यूज का आरोप लगाकर ट्रंप ने रिपोर्टर को रोका
MSNBC ने शनिवार को कहा कि उसके पत्रकारों को व्हाइट हाउस में जाने से रोक दिया...