क्वालिफिकेशन
किसी भी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी या कॉलेज या संस्थान से किसी भी विषय में ग्रेजुएशन होना जरूरी है। वहीं उम्मीदवार के पास NIELIT O Level परीक्षा/COPA/कंप्यूटर साइंस में डिग्री या डिप्लोमा/कंप्यूटर एप्लिकेशन/RS-CIT/इंजीनियरिंग डिग्री होनी चाहिए।
एज लिमिट
बता दें कि 18 से 40 साल के उम्र तक के लोग इन पदों पर आवेदन कर सकते हैं। वहीं आरक्षित वर्ग के कैंडिडेट्स को सरकारी नियमानुसार छूट दी जाएगी। सामान्य अनारक्षित वर्ग की महिला उम्मीदवारों को 5 साल की छूट दी जाएगी। बता दें कि आयुसीमा की गणना 01 जनवरी 2026 के आधार पर की जाएगी।
सिलेक्शन प्रोसेस
रिटन एग्जाम के बेसिस पर
डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन
मेरिट लिस्ट के बेसिस पर
फीस
सामान्य और ओबीसी उम्मीदवारों को 600 रुपए फीस देना होगा। वहीं ओबीसी एनसीएल, एससी और एसटी उम्मीदवारों को 400 रुपए फीस देना होगा।
सैलरी
पे मैट्रिक्स लेवल- 5 के अनुसार
जानिए कैसे करें आवेदन
सबसे पहले RSMSSB की वेबसाइट ऑफिशियल वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर जाएं।
फिर वन टाइम रजिस्ट्रेशन – OTR का उपयोग करके रजिस्ट्रेशन करें।
इस दौरान मांगे गए डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें।
फिर मांगी गई जरूरी डिटेल्स दर्ज करें और फीस जमा करके फॉर्म को सब्मिट कर दें।
वहीं इसका प्रिंटआउट लेकर रख लें।
![]()
